हेल्दी और फिट शरीर हर किसी की पहली पसंद है। लेकिन बहुत सारे लोगों के साथ समस्या होती है कि उनका शरीर तो पतला होता है लेकिन चेहरे पर अतिरिक्त चर्बी नजर आती है। जिसकी वजह से वो लोग मोटे नजर आते हैं। साथ ही चेहरे का ये फैट इतनी आसानी से जाता भी नहीं है। चेहरे के इसी फैट को हटाने के लिए कुछ तरीकों को आजमाया जा सकता है। तो चलिए जानें वो कौन से तरीके हैं जिनको आजमाने से चेहरा पतला और खूबसूरत नजर आने लगेगा।
विज्ञापन
2 of 6
- फोटो : pixa
अगर चेहरे के आसपास गालों पर या ठोढ़ी पर चर्बी जमा हो गई है तो ऐसे लोगों को कार्डियो एक्सरसाइज करनी चाहिए। खासतौर पर एरोबिक एक्सरसाइज। जिसमे दौड़ना, साइकिल चलाना, डांस करना शामिल है।
विज्ञापन
3 of 6
- फोटो : social media
इन एक्सरसाइज के साथ ही चेहरे की भी कुछ एक्सरसाइज को किया जा सकता है। चेहरे की चर्बी को कम करने के लिए ये सबसे सटीक उपाय है।
4 of 6
अगर आपका शरीर पतला है लेकिन चेहरे पर मोटापा समझ में आता है तो प्रोसेस्ड फूड को छोड़ दें। जैसे मोटापे को कम करने के लिए जंक और पैक्ड फूड को न खाने की सलाह दी जाती है। उसी तरह से चेहरे को पतला करने के लिए भी इन सब चीजों से तौबा कर लेने में भलाई है।
विज्ञापन
5 of 6
- फोटो : pxiabay
जिन लोगों के गाल और ठोढ़ी पर ज्यादा चर्बी जमा हो जाती है। उन लोगों को सोडियम की मात्रा कम कर देनी चाहिए। ज्यादा नमक खाना चेहरे की चर्बी के साथ ही दिल की सेहत के लिए भी ठीक नहीं है।
नींद लेना बहुत जरूरी है। अगर आप पर्याप्त मात्रा में नींद नहीं लेते हैं तो भी चेहरे पर फैट की समस्या परेशान कर सकती है। इसलिए दिन भर में कम से कम 8 घंटे की नींद जरूरी है।