फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब 'आईशैडो' की मदद से घर पर बनाएं मनचाहे रंग की नेल पॉलिश, जानें बनाने का तरीका

Sat, 30 Nov 2019 10:34 AM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
विज्ञापन
1 of 4
- फोटो : pixabay
ड्रेस की मैचिंग या मेकअप के शेड का नेल कलर ढूंढ़ पाना काफी चुनौतीपूर्ण होता है। ये बात भी सच है कि आप हर रंग की नेलपॉलिश तो खरीद नहीं सकती हैं। लेकिन आज एक आसान तरीका हम आपको बताने जा रहे हैं। जिसमें आप आइशैडो का इस्तेमाल करके घर पर नेलपॉलिश बनाकर नाखूनों को सजा सकती हैं, तो ये डीआईवाई जरूर आजमाएं। इसे आप अपने कम इस्तेमाल होने वाले आइशैडो की मदद से मनचाहा नेलपेंट बना सकती हैं।
विज्ञापन

2 of 4
- फोटो : pixabay
नेलपॉलिश बनाने के लिए क्या चाहिए 
  • ट्रांसपेरेंट नेल पॉलिश
  • 4 ग्राम आइशैडो
  • चिकना पेपर
  • टूथपिक
विज्ञापन

3 of 4
- फोटो : instagram
यूं बनाएं नेलपॉलिश
  • ट्रांसपेरेंट नेल पॉलिश की बोतल से एक चौथाई नेल पॉलिश फेंक दें। 
  • आइशैडो को स्पैचुला की मदद से अच्छी तरह बारीक पीस लें। 
  • पेपर से कोन जैसी कीप का आकार बनाएं। 
  • ट्रांसपेरेंट नेल पॉलिश की बोतल पर इस पेपर कोन को रखें और उसमें पीसा हुआ आइशैडो बोतल में डालें। 
विज्ञापन

4 of 4
- फोटो : pixabay
  • टूथपिक की मदद से कोन पर चिपके आइशैडो को बोतल में गिराएं। 
  • बोतल को बंद करके तब तक मिलाएं, जब तक ट्रांसपेरेंट नेल पॉलिश में शैडो घुल न जाए। 
  • आप इस तरीके से अपनी पसंद का कोई भी नेलकलर बना सकती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें