फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेहरे के दाग-धब्बों से लेकर मस्सों को भी जड़ से खत्म कर देता है प्याज, बस ऐसे करें इस्तेमाल

Fri, 29 Nov 2019 04:23 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : pixabay
प्याज खाने के फायदे तो आपको बहुत मालूम होंगे, पर क्या आप जानती हैं कि आप इसे अपने चेहरे पर लगा भी सकती हैं। आपके चेहरे के लिए प्याज किसी वरदान से कम नहीं है। अक्सर आप अपनी त्वचा को पैंपर करने के लिए पार्लर जाती होंगी और न जाने कितने ब्यूटी ट्रीटमेंट का सहारा लेती होंगी। इतना ही नहीं इन ब्यूटी ट्रीटमेंट के कई साइड इफेक्ट्स भी होते हैं। आज हम आपको बताएंगे कैसे आप प्याज की मदद से अपनी त्वचा को पैंपर कर सकती हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
विटामिन, एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर प्याज में एंटीसेप्टिक, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जो त्वचा को तमाम परेशानियों से दूर रखने में मदद करते हैं। अगली स्लाइड में जानें कैसे करें प्याज का इस्तेमाल। 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : social media
प्याज का रस निकालकर अपने चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें। इसके बाद 15-20 मिनट के लिए इसे छोड़ दें और फिर ठंडे पानी से मुंह धो लें। कुछ दिन तक ऐसा करें। आपको इसका असर साफ दिखने लगेगा। दिन पर दिन आपकी स्किन ग्लो करने लगेगी।

4 of 5
- फोटो : pixabay
मुंहासों से परेशान हैं तो प्याज के रस में जैतून का तेल मिलाकर घोल तैयार कर लें। अब इसे मुंहासों के ऊपर नियमित रूप से लगाए। देखते ही देखते आपके पिंपल दूर हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मस्सों को दूर करने में भी प्याज फायदेमंद है। ताजा तुलसी के पत्तों में प्याज का पेस्ट मिलाकर मस्से के ऊपर तीन घंटे के लिए लगाकर छोड़ दें और फिर पानी से साफ करें। कुछ दिनों बाद आपको मस्सों से छुटकारा मिल जाएगा।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें