Best Beauty Treatment For Glowing Skin: अगर आप ग्लोइंग त्वचा पाना चाहते हैं, लेकिन स्किन ट्रीटमेंट से डर लगता है तो यहां हम कुछ ऐसे विकल्प देने जा रहे हैं, जो चेहरे को नुकसान नहीं पहुंचाते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
चेहरे की झुर्रियां और डलनेस हटानी है? एक बार आजमाकर देख लें ये ब्यूटी ट्रीटमेंट
- फोटो : Adobe stock
Best Beauty Treatment For Glowing Skin: चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए आज के समय में लोग न जाने क्या-क्या नहीं करते। अब तो कई ऐसे स्किन ट्रीटमेंट भी आने लगे हैं, जिन्हें मशीनों की मदद से पूरा किया जाता है। मशीनों का नाम सुनते ही लोगों के जहन में एक अजीब सा डर आ जाता है कि कहीं ये ट्रीटमेंट उन्हें नुकसान न पहुंचा दें।
इसी के चलते हम आपको कुछ ऐसे ब्यूटी ट्रीटमेंट्स के बारे में बताएंगे, जिनको ट्राई करना काफी आसान है। इनमें से कई तो आप घर पर भी आजमा सकते हैं। तो चलिए बिना देर किए आपको इनके बारे में जानकारी देते हैं।
विज्ञापन
2 of 6
फेशियल
- फोटो : Adobe stock
फेशियल
आज के समय में महिलाओं से लेकर पुरुष तक इस विकल्प को सबसे सही मानते हैं। अगर फेशियल सही तरह से स्किन टाइप का ध्यान रखते हुए किया जाए तो ये त्वचा की डीप क्लीजिंग करता है, जिससे चेहरा एकदम चमक उठता है। कहीं जाने से पहले या किसी त्योहार से कम से कम 3 दिन पहले फेशियल कराएं, ताकि अहम दिन पर आपका चेहरा चमकता दिखे। इसकी वजह से चेहरा टाइट होने लगता है।
विज्ञापन
3 of 6
हाइड्रा फेशियल
- फोटो : Adobe stock
हाइड्रा फेशियल
अगर आपका चेहरा काफी ज्यादा डल हो गया है तो साधारण फेशियल की बजाय हाइड्रा फेशियल ट्राई करें। ये स्किन को डीप क्लीन करता है, जिसके बाद चेहरा तुरंत चमकने लगता है। हाइड्रा फेशियल करा रहे हैं तो किसी अच्छे पार्लर पर जाकर ही कराएं। गलत हाइड्रा फेशियल आपकी खूबसूरती में दाग लगा सकता है।
4 of 6
केमिकल पील
- फोटो : Adobe stock
केमिकल पील
इस ट्रीटमेंट की मदद से त्वचा के डेड स्किन हटाई जाती है। यदि आप नियमित रूप से इसका इस्तेमाल करेंगे, तो चेहरे पर कम उम्र में होने वाले दाग-धब्बे, झुर्रियां और स्किन टोन इवन होता है। इसकी मदद से पुरानी डेड स्किन हटती है, जबकि नयी स्किन का जन्म होता है। इसलिए इसका बेझिझक इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
5 of 6
फेस मास्क
- फोटो : Adobe stock
फेस मास्क
ये भी एक प्रकार के स्किन ट्रीटमेंट में आता है। आजकल बाजार में तमाम तरह के मास्क आते हैं, जिनमें क्लींजर मास्क, हाइड्रेटिंग मास्क, और ब्राइटनिंग मास्क सबसे अहम हैं। इन फेस मास्क का काम त्वचा को हाइड्रेट करने के साथ-साथ उसको निखारना भी है। इसलिए हफ्ते में कम से कम दो बार फेस मास्क इस्तेमाल करें।
चेहरा निखारना है तो स्क्रबिंग से बेहतर विकल्प कुछ हो नहीं सकता। आप स्कब्रिंग घर के साथ-साथ पार्लर जाकर भी करा सकती हैं। स्क्रब के माध्यम से भी स्किन की डेड स्किन साफ होती है। जिसके बाद स्कन टोन लाइट हो जाती है और चेहरा भी चमक जाता है।
डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।