फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खूबसूरत दिखना चाहती हैं तो गुलाब का इस तरह करें इस्तेमाल

Sat, 10 Aug 2019 10:02 AM IST
मोना नारंग दीप्ति अंगरीश
विज्ञापन
1 of 5
beauty
स्वागत में गुलाब, दोस्ती में गुलाब, औषधि में गुलाब और पूजा में गुलाब। जिंदगी के हर रंग में साथ देने वाले गुलाब के पास खूबसूरती के भी ढेर सारे सूत्र हैं।
हर किसी की चाहत होती है कि वह सुंदर दिखे। इसके लिए न जाने आप कितना जतन करती होंगी। बाजार में उपलब्ध केमिकल प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती होंगी। अगर आप केमिकल युक्त कॉस्मेटिक्स का प्रयोग करके थक गई हैं, तो बेफ्रिक हो जाइए। अब सौ फीसदी प्राकृतिक उत्पादों से निखार पाया जा सकता है। गुलाब की सुगंध और विविध रंगों से न केवल हमारी इंद्रियां आनंदित होती हैं, बल्कि इसमें कई गुण होते हैं, जो सौंदर्य और सेहत के लिए अनुकूल हैं।
विज्ञापन

2 of 5
beauty
मशहूर ब्यूटी एक्सपर्ट तबस्सुम कहती हैं कि गुलाब के फूल का रस चेहरे पर मलने से आपके चेहरे पर ताजगी बनी रहती है, जब पसीना आता है, तो स्किन के सेल्स डेड हो जाते हैं। ऐसे में गुलाब की पत्तियों के जरिए नए सेल्स बनने में मदद मिलती है, इससे त्वचा का चमक बढ़ने लगता है।
विज्ञापन

3 of 5
beauty
तब्बसुम आगे कहती हैं कि नहाने जाने से बिल्कुल पहले पानी में गुलाब की कुछ पत्तियां डाल दी जाएं, तो आपके हाथ-पैर साफ रहते हैं और आपके शरीर से पसीने की बदबू भी नहीं आती। गुलाब का फूल आपकी स्किन के लिए कई मायनों में बहुत फायदेमंद है।

4 of 5
rose water
-थोड़े से गुलाबजल को एक कटोरी में ठंडा करें। कॉटनवूल की मदद से ठंडे गुलाब जल से त्वचा को साफ करें तथा त्वचा को हल्के-हल्के थपथपाएं। ऐसा नियमित करने से त्वचा में निखार आगा। यह गर्मियों तथा बरसात ऋतु में काफी उपयोगी साबित होता है।
-एक चम्मच गुलाबजल में दो-तीन चम्मच नींबू का रस मिलाएं। इस मिश्रण में कॉटनवूल डुबोकर चेहरा साफ करें। इससे चेहरे पर जमा मैल, गंदगी, पसीने की बदबू समाप्त हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
rose water
-ठंडा सत्त तैयार करने के किए गुलाब के फूल की पंखुड़ियों को छह घंटे के लिए रातभर पानी में भिगो दें। अगले दिन गुलाब की पंखुड़ियों को निचोड़कर रस निकालें। इस सत्त को मेहंदी में मिलाकर लगाने से बालों की डीप कंडीशनिंग हो जाती है।
-कालेपन वाली जगह पर कच्चा दूध व केसर लगाने के बाद गुलाब की पंखुड़ियां रगड़ने से टैनिंग समाप्त हो जाती है।
-त्वचा को मुलायम बनाने के लिए देसी गुलाब के दो फूलों को पीस लें। इसे आधा कप कच्चे दूध में डालें और मिलाएं। इस पैक को चेहरे पर 30 मिनट के लिए लगाएं। जब पैक सूख जाए, तब इसे हल्के हाथों से रगड़कर उतारें और सामान्य पानी से धोएं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें