Benefits And Side Effect of Applying Oil on Navel: आपने अक्सर लोगों को कहते सुना होगा कि नाभि पर तेल लगाने से त्वचा को फायदे मिलते हैं। लेकिन क्या फायदे मिलते हैं, ये आपको किसी ने नहीं बताया होगा। हम आपको यहां फायदों के साथ नुकसान की जानकारी भी देंगे।
विज्ञापन
1 of 7
नाभि में तेल लगाने से त्वचा को क्या फायदे मिलते हैं ?
- फोटो : Adobe stock
Benefits And Side Effect of Applying Oil on Navel: आपने अक्सर घर के बड़े-बुजुर्गों को यह कहते सुना होगा कि नाभि में तेल लगाने से शरीर और त्वचा को कई फायदे मिलते हैं। खासकर आयुर्वेद और पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों में यह एक पुरानी विधि रही है, जिसे शरीर के भीतर से पोषण देने और त्वचा की समस्याओं को दूर करने के लिए अपनाया जाता रहा है। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि वास्तव में इससे त्वचा को क्या-क्या लाभ होते हैं और इससे जुड़े संभावित नुकसान क्या हो सकते हैं।
नाभि शरीर का केंद्र होती है और ये कई नसों और तंत्रिकाओं से जुड़ी होती है, जो पूरे शरीर पर असर डालती हैं। इसलिए जब इसमें सही तरीके से तेल लगाया जाता है, तो इससे आपकी दिक्कतें बढ़ भी सकती हैं और कम भी हो सकती हैं। तो आइए जानते हैं नाभि पर तेल लगाने से त्वचा को होने वाले फायदों और नुकसानों के बारे में विस्तार से।
विज्ञापन
2 of 7
त्वचा को हाइड्रेट करता है
- फोटो : Adobe stock
त्वचा को हाइड्रेट करता है
अगर आप नियमित रूप से अपनी नाभि पर तेल लगाते हैं तो इससे स्किन हाइड्रेट रहती है। ऐसा इसलिए क्योंकि नाभि में तेल लगाने से शरीर की त्वचा को अंदर तक नमी मिल जाती है, जिससे स्किन की ड्राईनेस कम होती है। इसलिए ड्राई स्किन वाले लोग इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
विज्ञापन
3 of 7
स्किन का ग्लो बढ़ाता है
- फोटो : Adobe stock
स्किन का ग्लो बढ़ाता है
नियमित रूप से अगर आप अपनी नाभि पर तेल लगाती हैं, तो इससे स्किन पर प्राकृतिक चमक आती है। इसके लिए आपको सिर्फ बादाम और नारियल का तेल इस्तेमाल करना है। ये दोनों ही तेले स्किन के लिए काफी फायदेमंद माने जाते हैं। तो अगर प्राकृतिक ग्लो चाहिए तो इसका इस्तेमाल करें।
4 of 7
पिग्मेंटेशन में राहत
- फोटो : Adobe stock
पिग्मेंटेशन में राहत
यदि आपके चेहरे पर काले धब्बे यानी कि पिग्मेंटेशन हो रही है तो भी आप नाभि पर तेल लगा सकते हैं। कुछ आयुर्वेदिक तेल नाभि में लगाने से चेहरे के दाग-धब्बों में धीरे-धीरे सुधार हो सकता है। इससे पिग्मेंटेशन में भी कमी देखने को मिलेगी।
विज्ञापन
5 of 7
एंटी-एजिंग गुण
- फोटो : Adobe stock
एंटी-एजिंग गुण
यदि कम उम्र में ही आपकी स्किन पर झुर्रियां होने लगी हैं तो भी नाभि पर तेल लगा सकते हैं। विशेषज्ञों की मानें तो नाभि में तेल लगाने से त्वचा की कोशिकाओं को पोषण मिलता है, जिससे झुर्रियां देर से आती हैं।
विज्ञापन
6 of 7
लिप्स का रूखापन होगा दूर
- फोटो : Adobe
लिप्स का रूखापन होगा दूर
नाभि में तेल लगाने से होंठ और आसपास की त्वचा भी मॉइस्चराइज रहती है, जिससे फटने की समस्या नहीं होती। ये खासतौर पर सर्दी के मौसम में फायदेमंद होता है, क्योंकि सर्दी में होंठ काफी फटते हैं।
अगर तेल स्किन के अनुकूल नहीं है या मिलावटी है, तो रैशेज, खुजली या जलन हो सकती है। इसके साथ-साथ बहुत ज्यादा या बार-बार तेल लगाने से स्किन पर एक्स्ट्रा ऑयल जमा हो सकता है, जिससे मुंहासे बढ़ सकते हैं। अगर तेल पूरी तरह से स्किन में न समाए और ऊपर जमा रहे, तो यह पोर्स को ब्लॉक कर सकता है, जिससे दाने हो सकते हैं। ऐसे में अगर आपकी स्किन सेंसेटिव है तो नाभि में तेल लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।
डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।