Benefits of Potato On Skin: आलू को सब्जियों का राजा कहा जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसका इस्तेमाल आप कई तरह से कर सकते हैं। आलू की वजह से कई बार सब्जी का स्वाद भी बढ़िया हो जाता है। पर, क्या आप जानते हैं कि सब्जियों का राजा आलू आपकी त्वचा का ध्यान भी काफी अच्छे से रख सकता है।
दरअसल, कच्चे आलू में विटामिन-सी, बी कॉम्प्लेक्स, पोटेशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं, जो आपकी त्वचा की कई परेशानियों को दूर करने में सहायक हैं। इसी वजह से आज हम आपको त्वचा पर कच्चे आलू के इस्तेमाल के फायदे बताने जा रहे हैं, ताकि आप भी नियमित रूप से इसका इस्तेमाल करके दमकती त्वचा पा सकें।
चेहरे पर आलू इस्तेमाल करना कोई कठिन काम नहीं है। आप इसका रस निकालकर उसे चेहरे पर लगा सकते हैं। अगर ऐसा नहीं करना तो फिर आलू को काट कर उसे चेहरे पर रगड़ें।