फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरसो के तेल से मिलेंगे काले बाल और चमकती त्वचा, इस तरह से करें इस्तेमाल

Sat, 05 Sep 2020 02:06 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
सरसो का तेल
खाना बनाने के लिए सरसो के तेल का इस्तेमाल तो लगभग कई सारे घरों में होता है। लेकिन ये सरसो का तेल केवल स्वास्थ्य के नजरिए से ही नहीं बल्कि सुंदरता के लिए भी कारगर है। सरसो के तेल से बाल और त्वचा को नई जान मिल सकती है। अगर आपके बाल झड़ रहे हैं या फिर स्किन की ड्राईनेस हमेशा परेशान करती है तो सरसो के तेल का इस्तेमाल करें। क्योंकि ये बाजार के केमिकल वाले प्रोडक्ट की तुलना में कुछ कम असरदार नही है। तो चलिए जानें स्किन और बालों पर सरसो के तेल का असर। 
विज्ञापन

2 of 5
beauty tips
त्वचा का रूखापन होगा दूर
जिन लोगों को त्वचा के रूखेपन की दिक्कत हो और दिनभर महंगे मॉइश्चारइजर का इस्तेमाल करते हैं। उन्हें नहाने से पहले सरसो के तेल की मालिश चेहरे और शरीर पर करनी चाहिए। लगातार एक महीना तक ऐसा करने से त्वचा का रूखापन खत्म हो जाएगा। जब ड्राईनेस दूर हो जाए तो इसे कम कर सप्ताह में केवल एक या दो बार कर दें। सरसों का तेल त्वचा को नमी पहुचाता है। जिसकी वजह से नहाने के बाद भी त्वचा में अंदर तक नमी मौजूद रहती है।
विज्ञापन

3 of 5
सनस्क्रीन का करता है काम - फोटो : pixabay
सनस्क्रीन का काम
मार्केट में मिलने वाले महंगे सनस्क्रीन की जगह पर आप चाहे तो सरसों का तेल इस्तेमाल करके देख सकती हैं। ये सन टैनिंग को दूर करने में काफी मदद करता है। साथ ही स्किन भी ग्लो करने लगती है। इसलिए घर से बाहर निकलने से पहले कुछ बूंद सरसों के तेल की स्किन पर लगाने से काफी फायदे मिलते हैं।

4 of 5
beauty - फोटो : social media
सांवलापन होगा दूर
चेहरे की स्किन डल पड़ गई है और चमक खो दी है तो बेसन के साथ नींबू की कुछ बूंद और आधा चम्मच सरसों का तेल मिलाकर पेस्ट बनाएं। फिर इसे चेहरे पर कम से कम 15 मिनट लगाकर पानी से धो लें। रोजाना ऐसा करने से चेहरे पर चमक आती है और त्वचा का सांवलापन दूर होता है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
hair
बालों को मिलेगी नई जान
बालों के झड़ने. टूटने और सफेद होने से परेशान रहती हैं तो सरसो का तेल लगाएं। इसे लगाने के लिए पहले हल्का सा गुनगुना कर लें। फिर बालों की जड़ों पर लगाते हुए मसाज करें। एक घंटे बाद शैंपू से धो लें। सप्ताह में दो बार ऐसा करने से रूसी और ड्राईनेस की समस्या दूर होने के साथ ही बालों के झ़ड़ने की परेशानी भी कम हो जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें