फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

46 की उम्र में भी काजोल दिखती हैं जवां, ये है ब्यूटी का राज

Fri, 04 Sep 2020 06:09 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
kajol - फोटो : instagram
चुलबुली, नटखट और 46 वर्षीय बॉलीवुड की बेहतरीन अदाकारा काजोल ने हर किरदार बखूबी निभाया है। इस हंसमुख अभिनेत्री को 'कुछ कुछ होता है' से लेकर आज तक उसी निखरे हुए अंदाज और खूबसूरती में देखा गया है। इसके पीछे उनका स्वस्थ जीवन तो है ही और खुद को खूबसूरत बनाए रखने के लिए काजोल कई चीजों का ध्यान रखती हैं। अगर आपको भी काजोल जैसी त्वचा पानी है तो जानें उनके 'ब्यूटी सीक्रेट्स'। काजोल अपनी फिटनेस के साथ ही त्वचा की देखभाल पर भी काफी ध्यान देती हैं।
विज्ञापन

2 of 5
kajol - फोटो : instagram
उम्र बढ़ने पर त्वचा से जुड़ी समस्याएं होती हैं, क्योंकि एक उम्र के बाद न्यू सेल्स बनना बंद हो जाते हैं। बेहतर यही है कि शुरू से ही त्वचा का ख्याल रखा जाए। काजोल ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह पहले अपनी त्वचा का ध्यान नहीं रखती थीं, लेकिन उम्र बढ़ने के साथ उन्हें समझ आया कि उन्हें अपनी त्वचा का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन

3 of 5
काजोल - फोटो : Social Media
त्वचा का साफ रखना बेहद जरूरी है, इसके लिए सीटीएम बेस्ट है। इसका मतलब है क्लेन्जिंग, टोनिंग और मॉइस्चराइजिंग। इससे चेहरा न सिर्फ साफ रहेगा बल्कि कई तरह की समस्याएं भी त्वचा से दूर रहेंगीं। काजोल दिन में दो बार चेहरा जरूरी साफ करती हैं ताकि पोर्स साफ रह सकें।

4 of 5
काजोल
बॉडी को टॉक्सिन फ्री करने और चेहरे के ग्लो को बरकरार रखने के लिए दिन में कम से कम 8 ग्लास पानी जरूर पिएं। काजोल भी वॉटर इनटेक का खास ख्याल रखती हैं। सनस्क्रीन न सिर्फ यूवी रेज से बल्कि वातावरण में मौजूद और कई चीजों से त्वचा को होने वाले नुकसान से बचाती है। काजोल कभी भी सनस्क्रीन लगाना नहीं भूलती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
काजोल - फोटो : instagram
काजोल वर्कआउट की जगह डांस और कार्डियो करती हैं, जिससे न सिर्फ उनकी बॉडी फिट रहती है बल्कि उन्हें तनाव को कम करने में भी मदद मिलती है। यह उनकी त्वचा को भी स्वस्थ बनाए रखता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें