क्या कभी सोचा है कि पान का पत्ता सिर्फ चबाने के लिए ही नहीं बल्कि त्वचा और सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है? जी हां, भोजन के बाद इसे इसलिए ही खाया जाता है क्योंकि ये पाचन शक्ति बढ़ाता है। आइए जानते हैं, पान के पत्तों से जुड़े कुछ रोचक फायदे।
विज्ञापन
बड़े काम का है पान का पत्ता, स्वाद के साथ बढ़ाता है सुंदरता
2 of 6
beauty tips
- पान की पत्तियां मुंहासों, चेहरे पर पड़े निशान, दाग धब्बों से छुटकारा दिलाने में मददगार हैं। इसे इस्तेमाल करने के लिए पान की पत्तियों को क्रश करके इसका जूस निकाल लें और इसमें हल्दी मिलाएं। इस मिश्रण को मुंहासों पर लगाने से वे ठीक हो जाते हैं। आप पत्तियों को उबालकर इसके पानी से मुंह भी धो सकते हैं।
विज्ञापन
बड़े काम का है पान का पत्ता, स्वाद के साथ बढ़ाता है सुंदरता
3 of 6
पान
- पान की पत्तियों से आप प्राकृतिक माउथ-वॉश भी बना सकते हैं। एक बर्तन लें और उसमें पान की पत्तियों को उबालें। इसके पानी को एक बोतल में स्टोर करके रख दें और खाना खाने के बाद इससे कुल्ला करें। ये मुंह से आने वाली बदबू को दूर करता है।
बड़े काम का है पान का पत्ता, स्वाद के साथ बढ़ाता है सुंदरता
4 of 6
पान
- झड़ते बालों के लिए आप पान के पत्तों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए पान के पत्तों को पीस लें और इसमें नारियल का तेल मिलाकर बालों की जड़ों पर लगाएं। करीब एक घंटे बाद इसे धो लें।
विज्ञापन
बड़े काम का है पान का पत्ता, स्वाद के साथ बढ़ाता है सुंदरता
5 of 6
पान
- नहाने के पानी में पान की पत्तियों का तेल मिला लें। इस पानी से नहाने पर तन की दुर्गंध से छुटकारा मिलता है।
बड़े काम का है पान का पत्ता, स्वाद के साथ बढ़ाता है सुंदरता
6 of 6
पान
- कानों में होने वाले दर्द से पान की पत्तियां आराम दिलाती हैं। इसके लिए पान की पत्तियों के तेल में नारियल का तेल मिलाएं और इसकी दो बूंदे कान में डालें। इससे आपको कान के दर्द से तुरंत राहत मिलेगी।