फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sunscreen Spray: सनस्क्रीन स्प्रे खरीदने का सोच रहे हैं तो इसके फायदे और नुकसान जान लें

Sun, 01 Jun 2025 01:16 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Pros And Cons of Spray Sunscreen: स्प्रे सनस्क्रीन के फायदे और नुकसान क्या-क्या हैं ? खरीदने से पहले आपको भी पढ़नी चाहिए ये खबर......
विज्ञापन
1 of 7
सनस्क्रीन स्प्रे इस्तेमाल खरीदने का सोच रहे हैं तो इसके फायदे और नुकसान जान लें - फोटो : Adobe stock
Pros And Cons of Spray Sunscreen :  हममे से ज्यादातर लोगों को पास क्रीम के रूप में ही सनस्क्रीन होगी, जिसका इस्तेमाल एक साधारण क्रीम की तरह ही किया जाता है। इसे हाथ में निकालना होता है, और फिर शरीर पर अप्लाई करना होता है। यदि इसे सही तरह से अप्लाई किया जाए तो सूरज की हानिकारक किरणें स्किन को डैमेज नहीं कर सकतीं।

सिर्फ सनस्क्रीन ही है, जो शरीर को सनबर्न और टैनिंग से बचाकर रखती है। इसका इस्तेमाल करना काफी आसान होता है। पर, क्या आप जानते हैं कि अब बाजार में स्प्रे वाली सनस्क्रीन भी मिलने लगी है। जिसे लगाना काफी आसान है। यदि आप भी सनस्क्रीन खरीदने का सोच रहे हैं, तो इसके फायदे और नुकसान जान लें। 
विज्ञापन

2 of 7
लगाने में काफी आसान - फोटो : Adobe stock
ये हैं फायदे - 

1. लगाने में काफी आसान


क्रीम सनस्क्रीन हम चेहरे और हाथ-पैर में तो आसानी से लगा लेते हैं, लेकिन पीठ और कमर पर इसे लगाना मुश्किल होता है। ऐसे में यदि आप स्प्रे सनस्क्रीन का इस्तेमाल करेंगे तो इसे आप आसानी से अप्लाई कर सकते हैं। इसे क्रीम सनस्क्रीन की तुलना में लगाना काफी आसान होता है।

 
विज्ञापन

3 of 7
ऑयली स्किन के लिए फायदेमंद - फोटो : Freepik
2. ऑयली स्किन के लिए फायदेमंद

यदि आप स्प्रे सनस्क्रीन का इस्तेमाल करते हैं, तो आपकी त्वचा चिपचिपी नहीं होगी। दरअसल, क्रीम वाली सनस्क्रीन त्वचा में चिपचिपाहट पैदा कर देती है। ऐसे में स्प्रे वाली सनस्क्रीन आपकी त्वचा को चिपचिपेपन से बचाकर रखती है। 

 

4 of 7
जल्दी करती है असर - फोटो : Adobe stock
3. जल्दी करती है असर

जहां क्रीम वाली सनस्क्रीन को बाहर जाने से तकरीबन 20 मिनट पहले अप्लाई करना होता है। वहीं स्प्रे सनस्क्रीन को आप सिर्फ 10 मिनट पहले अप्लाई करेंगे तो भी काफी होगा। ये क्रीम सनस्क्रीन के मुकाबले जल्दी असर करना शुरू करती है, क्योंकि ये त्वचा में जल्दी एब्जॉर्ब होती है। 

 
विज्ञापन

5 of 7
त्वचा के कई हिस्से छूट सकते हैं - फोटो : Adobe stock
ये हैं नुकसान

1. त्वचा के कई हिस्से छूट सकते हैं


स्प्रे सनस्क्रीन को सीधा त्वचा पर स्प्रे किया जाता है, इससे कई बार किसी हिस्से में तो ज्यादा सनस्क्रीन लग जाती है, तो वहीं कई हिस्से छूट जाते हैं। इसे आप कभी भी समान रूप से अपनी त्वचा पर अप्लाई नहीं कर सकते। 

 
विज्ञापन

6 of 7
फेफड़ों के लिए दिक्कत - फोटो : Adobe stock
2. फेफड़ों के लिए दिक्कत

यदि आप स्प्रे सनस्क्रीन का इस्तेमाल नियमित रूप से करेंगे तो इससे आपको सांस संबंधी परेशानियां घेर सकती हैं। कई बार तो ये सांस के साथ-साथ फेफड़ों के लिए हानिकारक हो सकता है। ऐसे में बच्चों को तो इससे दूर ही रखना चाहिए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
त्वचा संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं - फोटो : Adobe stock
3. त्वचा संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं

कुछ स्प्रे फॉर्मूले में अल्कोहल होता है, जो ज्वलनशील हो सकता है। ऐसे में इसे लगाकर यदि आप धूप में जाएंगे तो इससे स्किन संबंधी परेशानियां आपको घेर सकती हैं। इसमें पाए जाने वाले अल्कोहल और अन्य तत्व आपकी स्किन को ड्राई बना सकते हैं। इसलिए इसका इस्तेमाल बच कर रहें। 

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें