Benefits Of Side Effects Of Hair Smoothening: हर लड़की के लिए उसके बाल उसकी खूबसूरती का अहम हिस्सा होते हैं। ऐसे में इन्हें चमकदार बनाने के लिए लड़कियां महंगे-महंगे ट्रीटमेंट्स भी कराती हैं। इन्हीं ट्रीटमेंट्स में शामिल है हेयर स्मूदनिंग कराना। जी हां, लेटेस्ट ट्रेंड की बात करें तो मुलायम, चमकदार और फ्रिज-फ्री बाल पाने की चाहत में आजकल ज्यादातर महिलाएं हेयर स्मूदनिंग का सहारा ले रही हैं।
दरअसल, ये एक केमिकल बेस्ड ट्रीटमेंट है जो बालों को सीधा, सिल्की और शाइनी बनाता है। हालांकि, इसके फायदे जितने आकर्षक लगते हैं, उतने ही इसके कुछ नुकसान भी हैं जिनके बारे में जानना जरूरी है। स्मूदनिंग करवाने से पहले ये समझना ज़रूरी है कि ये आपके बालों के नेचुरल टेक्सचर और हेल्थ पर क्या असर डाल सकता है। अगर आप जल्द ही हेयर स्मूदनिंग करवाने की सोच रही हैं, तो यह लेख आपके लिए बहुत काम का साबित होगा।
विज्ञापन
2 of 7
हेयर स्मूदनिंग के फायदे
- फोटो : Adobe stock
हेयर स्मूदनिंग के फायदे
1. बालों का टेक्सचर बदलता है
अगर आप अपने बालों में हेयर स्मूदनिंग कराते हैं तो इससे बाल तुरंत सिल्की, शाइनी और स्मूद दिखते हैं। तो जिन लोगों के बाल काफी रफ और बेजान दिखते हैं, तो आप हेयर स्मूदनिंग करा सकते हैं। इससे बालों के फ्रिजीनेस भी अपने आप दूर होने लगती है।
विज्ञापन
3 of 7
हेयर स्मूदनिंग के फायदे
- फोटो : Adobe stock
2. बदल जाता है लुक
हेयर स्मूदनिंग कराने की वजह से लुक पूरी तरह से प्रोफेशनल दिखने लगता है। एक बार हेयर स्मूदनिंग लगभग 6–8 महीने तक असर बरकरार रहता है। इसलिए आप अगर प्रोफेशनल लुक पाना चाहती हैं तो स्मूदनिंग करा लें।
4 of 7
हेयर स्मूदनिंग के फायदे
- फोटो : Adobe stock
3. कंघी करने में होती है आसानी
ये हेयर स्मूदनिंग कराने का सबसे बड़ा फायदा है। हेयर स्मूदनिंग के बाद आपके बाल उलझते नहीं है। इसलिए अगर आपके बाल काफी उलझे-उलझे रहते हैं तो हेयर स्मूदनिंग करा लें, ताकि बाल दिखें सिल्की और शाइनी।
विज्ञापन
5 of 7
हेयर स्मूदनिंग के नुकसान
- फोटो : adobe stock
हेयर स्मूदनिंग के नुकसान
1. बालों को पहुंचता है नुकसान
अगर आप बार-बार हेयर स्मूदनिंग कराती हैं तो इसमें मौजूद केमिकल्स बालों की नेचुरल प्रोटीन को नुकसान पहुंचा सकते हैं। कई बार इसकी वजह से बाल देखने में सुंदर लगते हैं, लेकिन ये जड़ों से कमजोर हो जाते हैं।
विज्ञापन
6 of 7
हेयर स्मूदनिंग के नुकसान
- फोटो : Adobe stock
2. बालों का वॉल्युम कम हो जाता है
नियमित रूप से गेयर स्मूदनिंग कराने से बालों का वॉल्युम धीरे-धीरे कम होने लगता है। इसके बाद जब आप कोई हेयर स्टाइल बनाएंगी, तो हो सकता है आपका लुक सही न हो।
हेयर स्मूदनिंग कराने से लंबे समय में बाल पतले और कमजोर हो सकते हैं। अगर आप बार-बार ट्रीटमेंट कराती हैं तो धीरे-धीरे बालों का झड़ना शुरू हो सकता है। स्मूदनिंग के बाद लगातार केयर और सल्फेट-फ्री प्रोडक्ट का इस्तेमाल जरूरी होता है।
डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।