Face Pack for Natural Glowing skin: गर्मी और बारिश के मौसम में स्किन काफी डल हो जाती है। इससे बचने के लिए लोग तमाम तरह के स्किन केयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं। ये प्रोडक्ट काफी महंगे आते हैं और हर किसी को सूट भी नहीं करते हैं। ऐसे में आप भी चाहें तो दादी-नानी के बताए नुस्खों पर भरोसा कर सकते हैं।
जी हां, कई घरेलू नुस्खे ऐसे होते हैं, जिनकी वजह से आप चेहरे का गुलाबी निखार बरकरार रख सकते हैं। हम इस लेख में आपको इसी बारे में जानकारी देंगे। हम आपको बताएंगे कि कैसे चुकंदर आसान तरीके से आप डल गालों को गुलाबी बना देगा।
विज्ञापन
2 of 7
चुकंदर से फेसपैक बनाने का सामान
- फोटो : Adobe stock
चुकंदर से फेसपैक बनाने का सामान
इस फैसपैक को बनाने के लिए ताजा चुकंदर, बेसन – 1 टेबलस्पून, दही – 1 टेबलस्पून और शहद – 1 टीस्पून की जरूरत पड़ेगी।
विज्ञापन
3 of 7
फेसपैक बनाने की विधि
- फोटो : Freepik.com
फेसपैक बनाने की विधि
अब बारी आती है इस फेकपैस को तैयार करने की, तो इसके लिए सबसे पहले चुकंदर को अच्छी तरह से धोकर छील लें। जब ये सही से साफ हो जाए तो इसे कद्दूकस कर लें। कद्दूकस करने के बाद चुकंदर को अच्छी तरह से निचोड़ लें।
4 of 7
फेसपैक बनाने की विधि
- फोटो : Adobe stock
अच्छी तरह से निचोड़ने के बाद इसका रस निकाल लें। इसके बाद एक बाउल में चुकंदर का रस, बेसन, दही और शहद डालकर अच्छी तरह मिलाएं। सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करें, ताकि इसका स्मूद पेस्ट बन जाए।
विज्ञापन
5 of 7
इस्तेमाल का तरीका है आसान
- फोटो : Adobe stock
इस्तेमाल का तरीका है आसान
इस पैक को इस्तेमाल करने की तो इसके लिए सबसे पहले चेहरे को अच्छे क्लींजर से धो लें। अच्छी तरह से चेहरा धोने के बाद इस पैक को ब्रश की मदद से चेहरे पर अप्लाई करें। आधे घंटे तक इस पैक को ऐसे ही चेहरे पर लगा रहने दें।
विज्ञापन
6 of 7
इस्तेमाल का तरीका है आसान
- फोटो : Adobe stock
अब आधे घंटे के बाद चेहरे को हल्का गीला करें और मसाज करते हुए साफ करें। इसके बाद सादा पानी से चेहरे को धोकर साफ कर लें। इसके बाद चेहरे पर टोनर अप्लाई करें, ताकी त्वचा पर किसी तरह की कोई परेशानी न हो।
पैक को इस्तेमाल करने से पहले इसके फायदे जान लें। आपको बता दें कि इस पैक में मौजूद चुकंदर के रस में मौजूद प्राकृतिक पिगमेंट आपकी त्वचा को खूबसूरत गुलाबी निखार देते हैं। वहीं दही और शहद मिलकर त्वचा को हाइड्रेट करते हैं और मुलायम बनाते हैं। इस पैक में जो बेसन इस्तेमाल किया गया है, वो एक प्राकृतिक स्क्रब की तरह काम करता है, जिससे त्वचा साफ और नरम बनती है।
डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।