फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Beauty Tips : बढ़ती उम्र में भी दिखना चाहते हैं जवां तो आज ही से खाने में शामिल करें ये 3 सब्जियां

Fri, 13 Jan 2023 05:30 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
खाने में शामिल करें ये सब्जियां - फोटो : istock
Beauty Tips : आपने अक्सर ऐसा देखा होगा कि बढ़ती उम्र में हर कोई हेल्थ के साथ-साथ अपनी स्किन का काफी ध्यान रखने लगता है। इसके लिए लोग पार्लर में कई तरीके के ट्रीटमेंट कराते हैं। ताकि उनके चेहरे से उनकी उम्र का पता ना लगे। पर, क्या आप जानते हैं कि, अगर आप अपनी डेली डाइट में कुछ सब्जियां शामिल कर लेंगें तो आपको किसी भी तरह की एंटी-एजिंग क्रीम या ट्रीटमेंट की जरूरत नहीं पड़ेगी। इन सब्जियों में खास तौर पर टमाटर, गाजर और प्याज शामिल हैं। इनमें पाए जाने वाले पोषक तत्व आपके चेहरे के रिंकल्स को रिमूव करने, स्किन को टाइट करने और चेहरे के ग्लो को बरकरार रखने में मददगार हैं। इन तीनों को आप खाने में शामिल करने के साथ-साथ अपने चेहरे पर भी लगा सकते हैं। 
 
विज्ञापन

2 of 4
टमाटर के फायदे - फोटो : iStock
टमाटर

इसमे मौजूद पोषक तत्व आपके चेहरे के ग्लो को बरकरार रखने में मदद करते हैं। यही वजह है कि, टमाटर को खाने के साथ-साथ इसका फेस मास्क भी बनाया जाता है। टमाटर में धूप से हुई टैनिंग को भी खत्म करने की क्षमता होती है। जिस वजह से लोग स्किन को साफ करने के लिए भी टमाटर का इस्तेमाल करते हैं। 
विज्ञापन

3 of 4
गाजर के फायदे - फोटो : Pixabay
गाजर
 
सर्दियों में गाजर मिलना बेहद ही आसान होता है। गाजर खाने में काफी टेस्टी होती है इसलिए डाइटिशियन हर रोज गाजर खाने की सलाह देते हैं। अगर आप अपने डेली के खाने में गाजर को शामिल कर लेगें तो स्किन में आने वाले लचीलेपन से छुटकारा मिल सकता है। गाजर को सलाद के तौर पर खाना सबसे फायदेमंद बताया गया है। 
विज्ञापन

4 of 4
प्याज के फायदे - फोटो : Pixabay
प्याज 

ये एक ऐसी सब्जी है जो तकरीबन सभी घरों में पाई जाती है। प्याज का इस्तेमाल ना सिर्फ खाने के तड़का बनाने में बल्कि सलाद में भी किया जाता है। रोजाना इसके सेवन से कॉलेस्ट्रोल लेवल कंट्रोल में रहता है। इसके साथ ही ये बालों की ग्रोथ में भी सहायक होता है। प्याज का सेवन आपको बढ़ती उम्र में भी जंवा बनाए रखेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें