फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंखों के डार्क सर्कल्स हटाने के ये हैं 5 उपाय, हफ्ते भर में चांद सा खिल जाएगा चेहरा

Sat, 21 Apr 2018 10:07 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
खूबसूरती से जुड़ी कई समस्याएं हैं जिनसे आप और हम छुटकारा पाना चाहते हैं। डार्क सर्कल यानी आंखों के नीचे काले घेरे ऐसी ही एक परेशानी में से एक हैं।आंखों के नीचे काले घेरे कई कारणों से होते हैं, जैसे शरीर में किसी विटामिन या अन्य किसी पोशक तत्व की कमी का होना, नींद न आना, मानसिक तनाव या फिर कोई आनुवांशिक कारण। वजह चाहे जो भी हो पर यह 5 उपाय आपको झटपट राहत पहुंचा सकते हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
हर्बल पैक
आंखों के नीचे काले घेरे दूर करने के लिए सबसे पहले 50 ग्राम तुलसी के पत्ते, नीम के पत्ते और पुदीने के पत्तों को गुलाबजल में मिक्स कर के पीस लें। इस रस में थोड़ा हल्दी पाउडर मिक्स कर के पेस्ट बना लें और इस पेस्ट को काले घेरों पर लगाएं, ऐसा करने से डार्क सर्कल की समस्या काफी हद तक कम हो जाएगी।
 
विज्ञापन

3 of 7
बादाम तेल से मालिश
रात को सोने से पहले आधा चम्मच रोगन बादाम, तीन बूंद प्योर आरेंज आयल और दो बूंद शहद एक साथ मिक्स कर लें। इस मिश्रण को तर्जनी उंगली में लेकर आंखों के चारों तरफ हल्के हाथ से गोलाई में मालिश करें। इससे काफी लाभ मिलेगा।
 

4 of 7
कुकुम्बर थैरेपी
काले घेरों की प्राब्लम को कम करने के लिए आप कुकुम्बर थैरेपी का इस्तेमाल कर सकते हैं।इसके लिए खीरे के टुकड़े को आंखों के ऊपर रखें। कुछ देर तक आंख बंद रखने के बाद डार्क एरिया पर इसे हल्के-हल्के से घुमाएं। इससे आंख के आसपास का थुलथुलापन कम होने के साथ कालापन भी घटेगा।
 
विज्ञापन

5 of 7
टी-बैग्स
डार्क सर्कल्स पर इस्तेमाल किए गए टी-बैग्स का यूज करें। टी-बैग्स में मौजूद तत्व, टैनिन आंखों के आसपास की सूजन और डार्कनेस को कम करता है।
 
विज्ञापन

6 of 7
भरपूर नींद
हमारी त्वचा खुद को अधिकतर रात के समय ही रेजुनवेट करती है इसलिए चेहरे की इसकी खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए एक भरपूर नींद बहुत जरूरी है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
डाइट हो फिट
अपने आहार में दूध, दही, सिट्रस फ्रूटस, दालें, हरी-सबिजयां, अंकुरित अनाज आदि लें। इसके अलावा अपने खाने में ज्यादा से ज्यादा कलरफुल फूडस जैसे येलो बेल पेपर, रेड बेल पेपर, टमाटर आदि को शामिल करें।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें