Beauty Tips : एक समय था जब स्किन केयर के लिए लोग सिर्फ पार्लर पर ही भरोसा करते थे। पर, आज के समय में बड़ी-बड़ी एक्ट्रेस भी स्किन पर ग्लो पाने के लिए घरेलू नुस्खे अपनाती हैं। घरेलू नुस्खे अपनाने से अगर ज्यादा फायदा नहीं मिलता तो उसका कुछ नुकसान भी नहीं होता। ऐसे में अब इंटरनेट तमाम तरह के घरेलू नुस्खों से भरा हुआ है। लोग अपनी स्किन और जरूरत के हिसाब से स्किन केयर के लिए घरेलू नुस्खे अपनाती हैं।
आज हम भी आपको एक ऐसे ही घरेलू नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं। इस नुस्खे को अपनाकर आपकी स्किन भी ग्लो करेगी। इसके लिए आपको ज्यादा मेहनत की जरूरत नहीं पड़ेगी। हम बात कर रहे हैं कच्चे दूध की, जिसके इस्तेमाल से आप अपनी स्किन को चमका सकती हैं। अगर गर्मियों के इस मौसम में आपको चमकदार और शाइनी स्किन चाहिए तो बस आपको अलग-अलग तरीकों से कच्चे दूध का इस्तेमाल करना है। आइए आपको इसका तरीका बताते हैं।