फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

How to Use Giloy: इन पत्तियों के इस्तेमाल से निखर जाएगा आपका चेहरा, जानें इसके फायदे और उपयोग का तरीका

Thu, 05 Jun 2025 09:46 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

How to Use Giloy For Face: यदि आप दमकती त्वचा पाना चाहते हैं तो सिंपल तरीके से इसका इस्तेमाल करें। यहां हम आपको न सिर्फ गिलोय का इस्तेमाल करना बताएंगे, बल्कि साथ ही में इसके फायदे भी गिनाएंगे। 
विज्ञापन
1 of 6
गिलोय की मदद से खिल उठेगी आपकी त्वचा - फोटो : Adobe stock
How to Use Giloy For Face : यदि आपके चेहरे पर भी तमाम दिक्कतें हो रही हैं, और उसपर कोई भी महंगी क्रीम और ट्रीटमेंट्स असर नहीं कर रहा है, तो ये लेख आपके लिए है। हम आपको यहां एस ऐसे घरेलू नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके इस्तेमाल से आपका चेहरा खिल उठेगा।

खास बात तो ये है कि इस नुस्खे के इस्तेमाल के लिए आपको न तो मेहनत करनी पड़ेगी और न ही पैसे खर्च करने पड़ेंगे। हम बात कर रहे हैं गिलोय के बारे हैं, जिसके इस्तेमाल से आप अपने चेहरे की कई परेशानियों को आसानी से छूमंतर कर सकते हैं। तो चलिए पहले आपको इस्तेमाल का तरीका बताते हैं, और फिर बताते हैं इसके फायदे। 
विज्ञापन

2 of 6
गिलोय का मास्क बना सकते हैं - फोटो : Adobe stock
गिलोय का मास्क बना सकते हैं 

गिलोय के मास्क को बनाने के लिए आपको गिलोय की पत्तियों के साथ-साथ दही की भी जरूरत पड़ेगी। इन दोनों चीजों से मास्क बनाना काफी आसान है। इसके लिए सबसे पहले तो गिलोय की पत्तियों को धोकर अच्छी तरह से पीस दें और फिर उसमें थोड़ा सा दही मिक्स करें। दोनों चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करने के बाद मास्क तैयार है।
विज्ञापन

3 of 6
ऐसे करें अप्लाई - फोटो : Adobe stock
ऐसे करें अप्लाई 

अब इसे चेहरे पर लगाने से पहले अपने चेहरे को अच्छी तरह से धोकर साफ कर लें। चेहरे को धोने के बाद इस मास्क को 20 मिनट के लिए चेहरे पर अप्लाई करें और ऐसे ही लगा रहने दें। 20 मिनट के बाद अपना चेहरा धो लें और फिर इसका असर देखें। चेहरा धोते वक्त आपको अपने चेहरे की हल्की मसाज भी करनी है। 

4 of 6
त्वचा को करता है डिटॉक्स - फोटो : Adobe stock
त्वचा को करता है डिटॉक्स 

यदि आप गिलोय का इस्तेमाल अपनी त्वचा पर करते हैं तो ये त्वचा के विषाक्त तत्वों को जड़ से साफ करके उन्हें बाहर निकालता है, जिस कारण चेहरा धीरे-धीरे साफ होने लगता है। 

 
विज्ञापन

5 of 6
एंटी एजिंग की तरह करता है काम - फोटो : Adobe stock
एंटी एजिंग की तरह करता है काम

यदि कम उम्र में ही आपके चेहरे पर बढ़ती उम्र के निशान दिखने लगे हैं तो भी आप गिलोय के मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके इस्तेमाल से चेहरे की झुर्रियां कम होंगी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मुंहासों और दाग-धब्बों से मिलेगा छुटकारा - फोटो : Adobe stock
मुंहासों और दाग-धब्बों से मिलेगा छुटकारा

 गिलोए की एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रकृति मुहांसों और स्किन इंफेक्शंस को ठीक करने में सहायक है। इसलिए हफ्ते में कम से कम दो बार इसका इस्तेमाल अवश्य करें, ताकि आपका चेहरा भी चमकता रहे। 

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें