फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्किन को हेल्दी बनाए रखने के लिए आजमाएं ये उपाय, निखर उठेगी त्वचा

Fri, 23 Oct 2020 05:39 PM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
त्वचा का निखार बनाए रखने के लिए लोग कई तरह के उपाय करते हैं- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
त्वचा का निखार बनाए रखने के लिए लोग कई तरह के उपाय करते हैं। स्किन का ध्यान रखना भी बहुत जरूरी होता है। कई लोग स्किन को हेल्दी बनाए रखने के लिए ब्यूटी प्रोडक्ट्स का भी इस्तेमाल करते हैं, परंतु ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने से स्किन को नुकसान भी हो सकता है। आज हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताएंगे जिनको करने से स्किन हेल्दी रहेगी। इन उपायों को करने में आपको ज्यादा समय भी नहीं लगेगा। इन उपायों को रोजाना करने से आपकी त्वचा का निखार बना रहेगा। अगली स्लाइड्स में जानिए स्किन को हेल्दी बनाए रखने के उपाय...
विज्ञापन

2 of 5
स्किन को हेल्दी बनाए रखने के लिए चीनी और नींबू के रस को मिलाएं और चेहरे पर लगा लें- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
चीनी और नींबू का रस
  • स्किन को हेल्दी बनाए रखने के लिए चीनी और नींबू के रस को मिलाएं और चेहरे पर लगा लें। इस मिश्रण को चेहरे पर लगाने के बाद हल्के हाथों से मसाज करें। दस मिनट तक मसाज करने के बाद चेहरे को अच्छी तरह से पानी से धो लें। आप सप्तह में दो से तीन बार इस मिश्रण को चेहरे पर लगाएं।
विज्ञापन

3 of 5
ऐलोवेरा जेल स्किन के लिए काफी फायदेमंद होता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
ऐलोवेरा जेल
  • ऐलोवेरा जेल स्किन के लिए काफी फायदेमंद होता है। रोजाना ऐलोवेरा जेल को चेहरे और गर्दन पर लगाकर 15 मिनट के लिए छोड़ दें। 15 मिनट बाद ठंडे पानी से चेहरे और गर्दन को धो लें। रोजाना ऐलोवेरा जेल का इस्तेमाल करने से चेहरा का ग्लो बना रहता है।

4 of 5
हल्दी और दही स्किन के लिए काफी फायदेमंद होते हैं- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
दही और हल्दी
  • हल्दी और दही स्किन के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। स्किन को हेल्दी बनाए रखने के लिए एक चम्मच दही में एक चुटकी हल्दी मिला लिजिए। इस पेस्ट को चेहरे और गले पर लगा कर छोड़ दें। पेस्ट के सूख जाने पर चेहरे को धो लें। इस उपाय को करने से चेहरे का निखार बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ग्रीन टी स्किन के लिए काफी फायदेमंद होती है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
ग्रीन टी
  • ग्रीन टी स्किन के लिए काफी फायदेमंद होती है। स्किन को हेल्दी बनाए रखने के लिए ग्रीन टी को पानी में उबालकर छान लें। ठंडा होने पर ग्रीन टी में भूरी चीनी और मलाई मिलाएं। इसके बाद इस मिश्रण को चेहरे पर स्क्रब की तरह लगा लें। मिश्रण को चेहरे पर लगाने के 10 मिनट चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। आप इस मिश्रण को सप्ताह में एक या दो बार लगा सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें