फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Beauty Tips : हेयरफॉल से हैं परेशान तो गुड़हल के फूल में छिपा है इसका इलाज, होंगे कई फायदे

Sun, 29 Jan 2023 01:18 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आज हम आपको गुड़हल के फूल के कुछ ऐसे फायदे बताएंगे जिससे आपके बालों के जुड़ी कई समस्याएं दूर हो सकती हैं। गुड़हल का फूल बालों का टूटना कम करता है। इसके इस्तेमाल से बालों में मजबूती आती है। 
विज्ञापन
1 of 6
गुड़हल का पुष्प
Beauty Tips : बदलते मौसम के साथ-साथ खान पान में बदलाव का सबसे ज्यादा असर लोगों के शरीर पर पड़ता है। ऐसे में शारीरिक बदलाव भी होते हैं। सबसे ज्यादा तो लोगों के बालों पर इनका प्रभाव पड़ता है। बालों को मजबूत और शाइनी बनाने के लिए लोग कई तरह के घरेलु उपाए करते हैं। आपने भी कई तरह के घरेलु नुस्खे अपनाए होंगे, पर आज हम आपको बालों में गुड़हल के फूल का इस्तेमाल करना सिखाएंगे।

जी हां, आपने अभी तक गुड़हल के फूल का इस्तेमाल पूजा में और घर सजाने में किया होगा पर, आज हम आपको गुड़हल के फूल के कुछ ऐसे फायदे बताएंगे जिससे आपके बालों के जुड़ी कई समस्याएं दूर हो सकती हैं। गुड़हल का फूल बालों का टूटना कम करता है। इसके इस्तेमाल से बालों में मजबूती आती है। आइए अब देर ना करते हुए आपको गुड़हल के फूल को इस्तेमाल करने का सही तरीका बताते हैं, ताकि आपके बाल चमकदार बनने के साथ-साथ मजबूत भी बने रहें। 
विज्ञापन

2 of 6
गुड़हल - फोटो : iStock
हेयर फॉल होगा कम

अगर आपके साथ हेयर फॉल की समस्या काफी बढ़ गई है तो गुड़हल के फूल का इस्तेमाल कीजिए। इससे बालों में पोषण की कमी पूरी होगी, जिससे बाल मजबूत बनेंगे। 
विज्ञापन

3 of 6
गुड़हल - फोटो : istock
बाल होंगे हेल्दी

गुड़हल के फूल में विटामिन सी मौजूद होता है, ऐसे में अगर आप इसका हेयर पेक बना कर लगाएंगे तो बालों की कई समस्याएं दूर होंगी। 

4 of 6
गुड़हल - फोटो : istock
डैंड्रफ की समस्या होगी कम

सर्दियों के समय लगभग सभी के बालों में डैंड्रफ की समस्या का सामना करना पड़ता है। गुड़हल में एंटी-फंगल तत्व पाए जाते हैं। अगर आप इसका हेयर मास्क लगाते हैं तो इससे स्कैल्प की सभी परेशानियां दूर होती हैं। इससे सिर की खुजली भी खत्म हो जाती है।
विज्ञापन

5 of 6
गुड़हल - फोटो : iStock
शाइनी बनेंगे बाल

अगर आप बाल काफी रूखे हैं तो गुड़हल के फूल का इस्तेमाल कीजिए। इसमें मॉइस्चराइजिंग गुण होते हैं, जिनकी मदद से बाल शाइनी और काले होते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
गुड़हल - फोटो : iStock
ऐसे करें इस्तेमाल

अगर आप भी गुड़हल के फूल का हेयर मास्क बनाने का सोच रही हैं तो सहसे पहले गुड़हल के फूल, पत्ते और दही को अच्छे से पीस कर इसका पेस्ट बना लें। इसे बालों में लगाने से काफी लाभ होगा। इसके अलावा फूल को पीसकर इसमें अंडे का सफेद भाग मिलाकर अच्छी तरह से फेंट लें। इस पेस्ट को बालों में लगाने से काफी फायदा देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें