Home Remedies for Glowing Skin: आजकल महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स की बजाय लोग प्राकृतिक उपायों की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं। महंगी ब्रांडेड क्रीम, फेस वाॅश, फेश मास्क पर सैकड़ों रुपये लोग खर्च कर देते हैं। इससे इंस्टेंट ग्लो तो आ जाता है लेकिन स्थायी रूप से निखार या चमक नहीं रहती। लेकिन प्राकृतिक निखार घरेलू उपायों से पाया जा सकता है।
आपकी रसोई में ही कुछ ऐसी साधारण चीजें मौजूद हैं जो त्वचा को चमकदार, साफ और हेल्दी बना सकती हैं। आइए जानते हैं आसान और असरदार किचन ब्यूटी टिप्स जो आपकी त्वचा को नेचुरल ग्लो देंगे। इन घरेलू चीजों के उपयोग से स्किन को नेचुरल ग्लो मिलने के साथ ही केमिकल से बचाव होता है। स्किन सॉफ्ट और हेल्दी बनती है। साथ ही पिंपल और दाग कम होते हैं।
हालांकि स्किन केयर करते समय ध्यान रखें कि कोई भी उत्पाद लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। ज्यादा नींबू का उपयोग न करें और संवेदनशील स्किन हो तो सावधानी रखें।