Eid Beauty Tips: ईद में चेहरे पर ग्लो लाने के लिए स्किन को क्लीन, एक्सफोलिएट और मॉइश्चराइज करना जरूरी है। इसके लिए हल्का फेस स्क्रब, एलोवेरा जेल, दही-बेसन फेस पैक और पर्याप्त पानी पीना बेहद फायदेमंद होता है। इन आसान स्किन केयर टिप्स से ईद के दिन आपका चेहरा प्राकृतिक रूप से चमकदार दिख सकता है।
Eid Beauty Tips: आज ईद है। ईद का पर्व खुशियों का पर्व है। इस पाक पर्व को मनाने के लिए लोग पहले से तैयारियां शुरू कर देते हैं। महिलाएं इस मौके पर नए कपड़े पहनती हैं और सजती संवरती है। इस खास दिन पर हर कोई चाहता है कि उसका चेहरा साफ, चमकदार और हेल्दी दिखे।
चेहरे की चमक बढ़ाने और निखार लाने के लिए लोग ब्यूटी पार्लर में हजारों रुपये खर्च करते हैं लेकिन अगर आप इस बार पार्लर नहीं जा पाई तो भी 10 मिनट में घर पर ही चेहरे पर निखार ला सकती हैं।
सही रूटीन अपनाने से त्वचा की थकान दूर होती है और चेहरा फ्रेश दिखाई देता है। अगर आप आज ही ये स्किन केयर टिप्स अपना लें तो ईद पर आपका चेहरा नेचुरल और हेल्दी ग्लो से चमक सकता है।
ध्यान रखिएगा कि स्किन केयर करते समय ज्यादा स्क्रब न करें। नए प्रोडक्ट इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट करें। धूप में निकलते समय सनस्क्रीन लगाएं। स्किन को हमेशा मॉइश्चराइज रखें। आइए जानते हैं आज कौन सा स्किन केयर रूटीन अपनाएं कि ग्लोइंग स्किन पा सकें।
विज्ञापन
2 of 6
Face Wash
- फोटो : Adobe stock
ईद से पहले अपनाएं ये स्किन केयर टिप्स
सबसे पहले करें फेस क्लीनिंग
सबसे पहले फेसवॉश से चेहरा साफ करें। इससे त्वचा पर जमा धूल, ऑयल और गंदगी हट जाती है और स्किन फ्रेश महसूस करती है।
विज्ञापन
3 of 6
scrub
- फोटो : Adobe stock
स्क्रब से हटाएं डेड स्किन
डेड स्किन हटाने के लिए हल्का स्क्रब इस्तेमाल करें। घर पर स्क्रब बनाने के लिए एक चम्मच काॅफी और एक चम्मच शहद मिलाकर इसे चेहरे पर हल्के हाथ से मसाज करें।
4 of 6
बेसन-हल्दी का पेस्ट
- फोटो : इंस्टाग्राम
फेस पैक लगाएं
त्वचा को ग्लो देने के लिए फेस पैक बेहद फायदेमंद होता है। ग्लोइंग स्किन के लिए फेस पैक बनाएं। इसके लिए दो चम्मच बेसन, एक चम्मच दही और थोड़ा हल्दी मिलाकर पेस्ट तैयार करें। इसे 15 मिनट के लिए चेहरे पर लगाकर धो लें।
विज्ञापन
5 of 6
एलोवेरा
- फोटो : iStock
एलोवेरा जेल लगाएं
एलोवेरा त्वचा को ठंडक देता है और स्किन को हाइड्रेट रखता है। रात को सोने से पहले एलोवेरा जेल लगाने से चेहरे पर नेचुरल ग्लो आता है।