फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Feet Care Tips: पैरों की खूबसूरती में चार चांद लगाएंगे ये 3 देसी नुस्खे, आजमाकर देखिए

Thu, 03 Jul 2025 03:47 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Beauty Tips For Feet: अक्सर हम लोग चेहरा और हाथ को चमकाने की मेहनत में अपने पैरों को नजरअंदाज कर देते हैं। ऐसे में आइए आपको पैरों को खूबसूरत बनाने के लिए कुछ टिप्स देते हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
पैरों की खूबसूरती बढ़ाने के 3 असरदार तरीके - फोटो : Freepik
Beauty Tips For Feet: बारिश के मौसम का सबसे ज्यादा असर पैरों पर ही पड़ता है, क्योंकि इस मौसम में जमीन पर गंदा पानी रहता है। इसके साथ-साथ लगातार बढ़ती नमी भी पैरों में होने वाले फंगल इंफेक्शन का कारण बनती है। यदि पैरों की देखरेख सही से न की जाए तो दिक्कत काफी बढ़ जाती है।

पर, हम में से ज्यादातर लोग अपने चेहरे और हाथ का ध्यान तो रख लेते हैं, लेकिन पैरों की खूबसूरती की तरफ ध्यान ही नहीं देते। ऐसे में हम आपको तीन ऐसे असरदार तरीके बताएंगे, जिसको आजमाने के बाद आपके पैरों की खूबसूरती कई गुना बढ़ जाएगी। इसके बाद आपको पेडिक्योर कराने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। 
विज्ञापन

2 of 7
पैरों को पानी में डुबोकर रखें
पैरों को पानी में डुबोकर रखें

यदि आप अपने पैरों को खूबसूरत बनाना चाहती हैं तो हफ्ते में कम से कम तीन बार पैरों को गर्म पानी में डुबोकर रखें। इसके लिए सबसे पहले एक टब या फिर बाल्टी में गुनगना पानी लें और उसमें थोड़ा सा नमक, नींबू का रस और शैंपू मिक्स करें।
विज्ञापन

3 of 7
पैरों को पानी में डुबोकर रखें - फोटो : Adobestock
इसे थोड़ा मिक्स करने के बाद इस पानी में कम से कम 10-15 मिनट तक पैर डुबोकर रखें। पैरों को डुबोकर रखने के बाद किसी स्क्रबर से पैरों को साफ करें। 

 

4 of 7
हफ्ते में दो बार करें स्क्रब - फोटो : Adobe stock
हफ्ते में दो बार करें स्क्रब

पैरों को हमेशा खूबसूरत बनाए रखने के लिए अपने पैरों को हफ्ते में कम से कम को बार स्क्रब करें। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि बारिश के मौसम में पैरों में गंदगी काफी जम जाती है, जिस कारण पैरों की सतह पर डेड स्किन जमने लगती है। 
विज्ञापन

5 of 7
हफ्ते में दो बार करें स्क्रब - फोटो : Freepik.com
चाहे तो घर पर ही स्क्रब बना लें, नहीं तो एक चम्मच शक्कर और नारियल तेल मिलाकर स्क्रब तैयार करें। अब इसे पैरों पर लगाकर धीरे-धीरे मसाज करें। इससे आपके पैरों की डेड स्किन निकलेगी और पैर खूबसूरत दिखने लगेंगे। 

 
विज्ञापन

6 of 7
फुट मास्क आएंगे काम - फोटो : Adobe stock
फुट मास्क आएंगे काम

बाजार में अब कई तरह के फुट मास्क आते हैं, जिनके इस्तेमाल से आपके पैर खिल उठेंगे। तो अगर आप ज्यादा झंझट नहीं करना चाहते हैं तो बाजार से रेडीमेड फुट मास्क ले आइए और उसे अपने पैरों पर अप्लाई करिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
फुट मास्क आएंगे काम - फोटो : Adobe stock
इसका असर आपको दो से तीन बार इस्तेमाल करने पर दिखने लगेगा। रेडीमेड फुट मास्क नहीं लाना है तो मुल्तानी मिट्टी, गुलाब जल और हल्दी की मदद से मास्क तैयार करें। इससे भी आपके पैर खूबसूरत हो जाएंगे। 

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें