फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Beauty Tips: बिना मेकअप के भी घनी आइब्रो चाहिए? अपनाएं ये आसान उपाय

Sun, 22 Jun 2025 09:34 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Effective Remedies to Get Thick Eyebrows: अगर आपकी आइब्रो भी काफी पतली हैं और आप उसे घना करना चाहती हैं तो कुछ घरेलू नुस्खे आजमाकर देख लीजिए।
विज्ञापन
1 of 7
बिना मेकअप के भी घनी आइब्रो चाहिए? अपनाएं ये आसान उपाय - फोटो : Freepik
Effective Remedies to Get Thick Eyebrows: खूबसूरत और बड़ी-बड़ी आंखें हर किसी की खूबसूरती में चार चांद लगा देती हैं, पर अगर आपकी बड़ी-बड़ी आंखों के ऊपर अगर एकदम पतली-पतली आइब्रो होंगी तो ये आपके चेहरे को अजीब बना देंगी। जिन भी महिलाओं की आइब्रो काफी पतली होती हैं, वो इसे डार्क करने के लिए आइब्रो पेंसिल का इस्तेमाल करती हैं।

आइब्रो पेंसिल का इस्तेमाल करना वैसे तो काफी आसान है, लेकिन कई बार ये कुछ न कुछ परेशानियां खड़ी कर देता है। ऐसे में हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे बताएंगे, जिसके आजमाने के बाद आपकी आइब्रो प्राकृतिक रूप से घनी हो जाएंगी। इसके लिए आपको ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। 
विज्ञापन

2 of 7
अरंडी का तेल - फोटो : Adobe stock
अरंडी का तेल

यदि आपकी आइब्रो काफी ज्यादा पतली हैं तो अरंडी का तेल यानी कि कैस्टर ऑयल इनकी ग्रोथ को बढ़ाने में आपकी मदद करेगा। इसमें पाए जाने वाले प्रोटीन, फैटी एसिड, एंटीऑक्सिडेंट और विटामिन E जैसे तत्व आइब्रो को घना बनाते हैं।
विज्ञापन

3 of 7
अरंडी का तेल - फोटो : Adobe stock
इसके इस्तेमाल के लिए हर रोज कॉटन बॉल से कैस्टल ऑयल आइब्रो पर लगाकर हल्के हाथ से मसाज करें। रातभर इसे ऐसे ही लगा रहने दें और असर देखें। यदि आपकी स्किन काफी सेंसिटिव है तो इसमें बराबर मात्रा में नारियल का तेल मिक्स कर लें, ताकि इसका गाढ़ापन कम हो जाए। 

 

4 of 7
ऑलिव ऑयल - फोटो : Freepik.com
ऑलिव ऑयल 

ज्यादातर घरों में अब घाना ऑलिव ऑयल में ही बनता है। ये थोड़ा महंगा अवश्य आता है, लेकिन सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है। इसमे पाए जाने वाले विटामिन A और E युक्त ऑयल हेयर फॉलिकल्स को मजबूत करते हैं। ऐसे में आप हर दिन इसका इस्तेमाल आइब्रो पर कर सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 7
ऑलिव ऑयल - फोटो : Freepik.com
इसके इस्तेमाल के लिए हर दिन एक कॉटन बॉल में ऑलिव ऑयल लेकर आइब्रो पर लगाएं और हल्के हाथ से इस पर मसाज करें। 5 मिनट मसाज करने के बाद चेहरे को धोकर साफ कर लें। हर दिन ऐसा करने पर आपको इसका असर अपनी आइब्रो पर अवश्य दिखेगा। 

 
विज्ञापन

6 of 7
प्याज का रस - फोटो : Adobe stock
प्याज का रस 

बालों के साथ-साथ प्याज का रस आइब्रो की ग्रोथ को बढ़ाने में भी मदद करता है। इसमें सल्फर पाया जाता है, जो बालों की ग्रोथ को बढ़ाता है। इसका इस्तेमाल करना काफी आसान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
प्याज का रस - फोटो : Adobe Stock
इसके लिए सबसे पहले प्याज को धोकर उसे कद्दूकस कर लें और फिर उसे निचोड़कर उसमें से प्याज का रस निकाल लें। इसके बाद इसे आइब्रो पर लगाएं। 1 घंटे बाद चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें। इसका इस्तेमाल एक बार पैच टेस्ट के बद ही करें, क्योंकि ये हर किसी को सूट नहीं करता है।

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें