फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Skin Care Tips: इस तेल की दो बूंद से आपको मिलेगी मृणाल ठाकुर जैसी दमकती त्वचा

Mon, 22 Sep 2025 09:56 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Mrunal Thakur Beauty Secret: अगर आप भी जानना चाहती हैं मृणाल ठाकुर की खूबसूरती का राज तो इस लेख को आखिर तक पढ़ें। 
विज्ञापन
1 of 7
मृणाल ठाकुर - फोटो : सोशल मीडिया
Mrunal Thakur Beauty Secret: बॉलीवुड की मशहूर और खूबसूरत अदाकारा मृणाल ठाकुर अपनी नेचुरल खूबसूरती और ग्लोइंग स्किन के लिए जानी जाती हैं। वो अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी नो मेकअप लुक्स की तस्वीरें साझा करती हैं, जिसमें उनकी स्किन में नेचुरल चमक नजर आती है।

उनके चेहरे की चमक के पीछे किसी महंगे प्रोडक्ट का नहीं, बल्कि एक घरेलू उपाय का हाथ है। मृणाल खुद इस बात को स्वीकार चुकी हैं कि वे रोजाना एक खास तेल का इस्तेमाल अपने चेहरे पर करती हैं। इसके बारे में उनकी मम्मी ने उन्हें सलाह दी है। 

यहां बात हो रही है बादाम के तेल की,  जिसका इस्तेमाल मृणाल अपने चेहरे पर हर दिन करती हैं। ये तेल विटामिन E, एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइटोन्यूट्रिएंट्स से भरपूर होता है, जो स्किन को हेल्दी और यंग बनाए रखने में मदद करता है। इसी के चलते इस लेख में हम आपको बताएंगे कि मृणाल ठाकुर की तरह आप भी बादाम का तेल अपने चेहरे पर कैसे लगाएं और इसके क्या-क्या फायदे हैं।
विज्ञापन

2 of 7
ये है इस्तेमाल का तरीका - फोटो : Adobe stock
 ये है इस्तेमाल का तरीका

मृणाल ने एक इंटरव्यू में बताया था कि इसके इस्तेमाल के लिए वो सबसे रात को सोने से पहले चेहरे को साफ करती हैं। इसके बाथ हथेली पर बादाम का तेल लेकर उसे चेहरे पर लगाती हैं। हल्के हाथ से वो कुछ देर बादाम के तेल से चेहरे पर मालिश करती हैं।
विज्ञापन

3 of 7
ये है इस्तेमाल का तरीका - फोटो : Adobe stock
खासतौर पर आंखों के नीचे मसाज करना अच्छा माना जाता है, इसलिए इस हिस्से को तो वो बिल्कुल नहीं छोड़तीं। अब इसे रातभर के लिए वो ऐसे ही छोड़ देती हैं, और फिर सुबह उठने के बाद चेहरा धो लेती हैं। आइए बताते हैं कि इसके क्या-क्या फायदे हैं, जिनके बारे में आपको पता भी होना चाहिए। 

 

4 of 7
स्किन को करता है हाइड्रेट - फोटो : freepik.com
1.स्किन को करता है हाइड्रेट

अगर आप नियमित रूप से अपने चेहरे पर बादाम का तेल लगाते हैं कि तो इससे स्किन की नमी बरकरार रहती है। खासतौर पर अब जब ठंड का मौसम आने वाला है, तो ये बादाम का तेल आपके चेहरे की नमी को बरकरार रखेगा। इससे आपका चेहरा ड्राई नहीं होगा। 

 
विज्ञापन

5 of 7
डार्क सर्कल्स - फोटो : Adobe stock
2. डार्क सर्कल्स 

हर दूसरा व्यक्ति आज के समय में डार्क सर्कल्स से परेशान है। खराब लाइफस्टाइल और नींद की गुणवत्ता नहीं होने की वजह से से आंखों के नीचे काे घेरे आ जाते हैं, जिनको हटाने और कम करने में बादाम का तेल आपकी मदद करता है। इसके इस्तेमाल से काले घेरे धीरे-धीरे कम होने लगते हैं।

 
विज्ञापन

6 of 7
फाइन लाइंस में राहत - फोटो : Adobe stock
3. फाइन लाइंस में राहत

यदि कम उम्र में ही आपके चेहरे पर फाइन लाइंस दिखने लगी हैं तो भी बादाम के तेल का इस्तेमाल करें। इसके इस्तेमाल से चेहरे पर आने वाली फाइन लाइन्स में कमी आएगी और साथ ही में ये आपकी स्किन पर एंटी एजिंग की तरह काम करेगा। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
स्किन टोन को बनाता है बराबर - फोटो : Adobe stock
4. स्किन टोन को बनाता है बराबर 

यदि आपकी स्किन टोन अलग दिखने लगी है तो भी आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके इस्तेमाल से चेहरे की पूरी स्किन टोन सुधर जाती है खासतौर पर जिन लोगों के चेहरे पर काले धब्बे हैं, उनके तो ये बहुत काम का है। 

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें