फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मियों में चेहरा दिखेगा फ्रेश, बस रूटीन के काम में बरतें ये सावधानी

Mon, 25 May 2020 09:42 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : pixa
सर्दियों के मौसम में जहां चेहरे के रूखेपन से लोग परेशान रहते हैं। वहीं गर्मियों में पसीने और धूप की वजह से चेहरा डल नजर आने लगता है। जिसकी वजह से स्किन ऑइली भी ज्यादा दिखने लगती है। ऐसे में जरूरत होती है कि रोजाना के रूटीन में ऐसी चीजों को इस्तेमाल किया जाए जो चेहरे को फ्रेश रखने में हमारी मदद करें। तो चलिए जानें ऐसे ही कुछ खास टिप्स जिनकी मदद से चेहरे को फ्रेश रखा जा सकता है।

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
गर्म पानी से परहेज
गर्मियों के मौसम में तापमान बढ़ने की वजह से गर्म पानी से दूरी बनाकर ही रखनी चाहिए। नहाने या मुंह धोने के लिए ठंडे पानी का इस्तेमाल ही त्वचा को सुंदरता और गर्मी से राहत देगा। इस मौसम में ठंडे पानी से नहाने से त्वचा के रोमछिद्र बंद नहीं होते हैं। बहुत ज्यादा गर्म पानी सर्दी, गर्मी दोनों ही समय त्वचा को नुकसान पहुंचाता है इसीलिए नहाने के लिए कमरे के तापमान में रखा पानी ही ठीक होता है।

 
विज्ञापन

3 of 6
स्क्रब
गर्मियों में चेहरे पर पसीने और ऑइली स्किन की वजह से धूल-मिट्टी और गंदगी ज्यादा जमा हो जाती है। इसलिए जरूरी है कि रोजाना चेहरे को स्क्रब किया जाए। अच्छे क्वालिटी के स्क्रब को सप्ताह में एक बार चेहरे की गंदगी साफ करने के लिए जरूर इस्तेमाल करना चाहिए। इससे त्वचा पर जमे डेड सेल्स भी हट जाते हैं और निखार नजर आने लगता है।

 

4 of 6
गर्मियों में अगर एक्ने और मुंहासे वगैरह परेशान करते हैं तो जेल बेस्ड फेसवॉश का इस्तेमाल करें। इससे चेहरे को साफ करने से तरोताजगी का अनुभव होगा। गर्मियों के मौसम में स्किन चिपचिपी सी हो जाती है इसलिए सिलिक एसिड वाले फेसवॉश त्वचा के लिए बेस्ट होते हैं। 


 
विज्ञापन

5 of 6
टोनर
चेहरे की त्वचा को टाइट और स्किन पोर्स को कम करने के लिए टोनर का इस्तेमाल जरूर करें। एल्कोहल फ्री टोनर जैसे खीरा इस मौसम के लिए सबस अच्छा विकल्प है। टोनर बनाने के बहुत सारे तरीके मौजूद हैं जिनसे घर पर आसानी से इसे बनाया जा सकता है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : twitter
सीरम
आप चाहे तो गर्मियों में मॉइश्चराइजर की जगह पर सीरम का इस्तेमाल कर सकती हैं। क्योंकि ये हर तरह की स्किन के लिए परफेक्ट होता है। साथ ही इसमें मौजूद एंटी-पॉल्यूशन तत्व त्वचा को फायदा पहुंचाते हैं। सर्दियों के मौसम वाले मॉइश्चराइजर का प्रयोग गर्मियों में नहीं करना चाहिए क्योंकि इनमें मॉइश्चर ज्यादा होता है जबकि गर्मियों के मौसम में मॉइश्चर से ज्यादा सन प्रोटेक्श की जरूरत होती है। 
गर्मियों में सनस्क्रीन लोशन का इस्तेमाल जरूर करें। क्योंकि ये धूप की हानिकारक किरणों से बचाने का काम करती है। 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें