फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Wedding Tips: छोटी सी चूक से न बिगाड़िए शादी की तस्वीर, इन छह टिप्स से बनाइए इसे यादगार

Sat, 23 May 2020 09:36 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : instagram
शादी का दिन हर लड़की और लड़के के लिए बेहद खास होता है। इस दिन को यादगार बनाने के लिए सभी बहुत सारी तैयारियां करते हैं। खासतौर पर लड़कियां, वो अपनी शादी के लेकर कुछ ज्यादा ही उत्साहित और भावुक होती हैं। कपड़े, गहने और वेन्यू से लेकर अच्छे फोटोग्राफर को अरेंज करते हैं। ताकि कोई कमी न रह जाए। लेकिन सारी तैयारियां उस वक्त धरी रह जाती हैं जब स्वीट मेमोरी यानी शादी की तस्वीरों में खुद को सुंदर नहीं पाते। महंगे कपड़े से लेकर वेन्यू और अच्छा फोटोग्राफर भी कुछ नहीं कर पाएगा अगर आपके पोज और एक्सप्रेशन अच्छे नहीं होंगे। इसलिए शादी की तस्वीरों को सचमुच यादगार यानी स्वीट मेमोरी में तब्दील करना है तो इन बातों को याद रखें। आगे की स्लाइड में जानिए की शादी की तस्वीर खिंचवाते समय किन बातों का ध्यान रखें और कौन सा पोज दें।

 
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : instagram
सीधा खडे होइए
कितना भी अच्छा और महंगा फोटोग्राफर होगा लेकिन अगर आपका पोस्चर सही नहीं है तो फिर सब बेकार। तस्वीर खिंचवाते समय सीधे खड़े रहिए। यानी पीठ को मत झुकने दीजिए आपकी झुकी हुई कमर सारा पोस्चर बिगाड़ देगी।


 
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : instagram
चेहरे का एंगल
चेहरे का शेप कैसा भी हो लेकिन चेहरे का एंगल सही हो। आपने ध्यान दिया होगा कि किसी एंगल से आपकी तस्वीर अच्छी आती है। तो बस उस बात को ध्यान रखिए। साथ ही तस्वीर में डबल चिन खराब लगती है। इसलिए ध्यान रखिए कि चेहरे के नीचे डबल चिन न दिखे। अगर मोटापे के कारण ऐसा है तो शादी के कुछ दिन पहले से ही चेहरे  की एक्सरसाइज करिए जिससे कि ये डबल चिन खत्म हो जाए।


 

4 of 6
- फोटो : instagram
आत्मविश्वास
कुछ लड़कियां और लड़के शादी के समय नर्वस हो जाते हैं और चेहरे से आत्मविश्वास नहीं दिखता। ऐसा बहुत सारी लाइट और कैमरा देखकर होता है। इसलिए अपना आत्मविश्वास बनाए रखें। ऐसा करने से तस्वीर खुदबखुद सुंदर आएगी।


 
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : instagram
धैर्य रखें
शादी के समय धैर्य रखें। पोज देते समय किसी तरह की हड़बड़ी न दिखाएं। ऐसा करने से आपके सारे पोज अच्छे दिखेंगे और तस्वीरें भी यादगार दिखेंगी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : instagram
पोज देने का तरीका
कुछ ही दिनों में आपकी शादी है। इस समय लॉकडाउन लगा है तो खाली समय का इस्तेमाल करें। और शीशे के सामने देख लें कि कौन सा पोज और एंगल सही लग रहा है। ताकि शादी के मंडप में आपको सोचना न पड़े और आपके पसंदीदा एंगल में खूबसूरत तस्वीरें कैद हो जाएं।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें