लोग खूबसूरत दिखने के लिए कॉस्मेटिक्स का इस्तेमाल करते हैं लेकिन वे इससे होने वाले नुकसान से अंजान होते हैं। जी हां, इस खबर को पढ़ने के बाद आप ये जान पाएंगे कि खूबसूरत बनाने वाले प्रोडक्ट्स किस तरह से आपकी त्वचा को नुकसान पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन
खूबसूरती के चक्कर में कहीं बीमार तो नहीं हो रहे आप, जानें कैसे
2 of 6
कॉस्मेटिक्स
- गर्मियों के मौसम में घर से बाहर निकलते समय अक्सर ही लोग सनस्क्रीन का इस्तेमाल करते हैं लेकिन ये जानकर आपको शायद हैरानी होगी कि इसमें जिन कैमिकल्स का इस्तेमाल किया जाता है वो आपके लिए हानिकारक भी हो सकते हैं। इन कैमिकल्स से त्वचा में जलन, रैशेज आदि हो जाते हैं इसलिए सनस्क्रीन का यूज करने से पहले अपनी स्किन टाइप के बारे में जरूर जान लें।
विज्ञापन
खूबसूरती के चक्कर में कहीं बीमार तो नहीं हो रहे आप, जानें कैसे
3 of 6
कॉस्मेटिक्स
- आजकल ज्यादातर लड़कियां लिपस्टिक लगाती हैं। इस पर हुए शोध की मानें तो लिपस्टिक में कई ऐसी चीजों का इस्तेमाल होता जो आपको होंठो को खराब कर सकता है। इसलिए कोई भी सस्ती लिपस्टिक खरीदने से बचें। हो सके तो किसी अच्छे और जाने-माने ब्रांड की लिपस्टिक का ही इस्तेमाल करें। साथ ही इन्हें खरीदते समय इनका लेबल जरूर देखें।
खूबसूरती के चक्कर में कहीं बीमार तो नहीं हो रहे आप, जानें कैसे
4 of 6
कॉस्मेटिक्स
- कई बार लोग बाय वन गेट वन फ्री के झांसे में आकर सस्ते मॉश्चराइजर खरीद लेते हैं जो त्वचा के लिए बिलकुल भी फायदेमंद नहीं होते। ज्यादातर इनकी डेट निकल जाने पर ही दुकानदार ऐसा करते हैं। इस वजह से आपकी त्वचा को बड़ा नुकसान हो सकता है। इससे आपके चेहरे पर मुंहासे और खुजली की शिकायत हो सकती है।
विज्ञापन
खूबसूरती के चक्कर में कहीं बीमार तो नहीं हो रहे आप, जानें कैसे
5 of 6
कॉस्मेटिक्स
- शरीर की बदबू से निजात पाने के लिए लोग डियोड्रेंट का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन आपको बता दें कि शरीर से पसीना निकलना जरूरी होता है और डियोड्रेंट पसीने को बाहर आने से रोकता है। इसके अलावा ये बैक्टीरिया को नष्ट करने की जगह उसे दबा देता है।
खूबसूरती के चक्कर में कहीं बीमार तो नहीं हो रहे आप, जानें कैसे
6 of 6
कॉस्मेटिक्स
- अगर हेयर रिमूवल क्रीम का इस्तेमाल करते समय आपको छींकें आती हैं या उस जगह खुजली होने लगती हैं तो आपको सचेत हो जाने की जरूरत है। ये एलर्जी का कारण हो सकता है। दरअसल, इसमें मौजूद कैमिकल्स की वजह से ऐसा होता है। जिनकी त्वचा संवेदनशील है उन्हें इसके इस्तेमाल से बचना चाहिए।