फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Beauty Myths: क्या सच में रोजाना मेकअप से स्किन खराब होती है? जानें ब्यूटी मिथकों की असलियत

Fri, 28 Feb 2025 10:47 AM IST
दीक्षा पाठक लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

skincare routine: तो आज की इस खबर में हम आपको उन मिथकों के बारे में बताने जा रहे है, जो आमतौर पर लड़कियों के बीच काफी ज्यादा प्रचलित है। हालांकि, आज हम जानेंगे कि उनमें कितनी सच्चाई है।  आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ आम मिथकों की हकीकत।
विज्ञापन
1 of 5
क्या रोजाना के मेकअप से चेहरा खराब हो जाता है? - फोटो : freepik.com
मेकअप और स्किनकेयर को लेकर कई तरह की धारणाएं प्रचलित हैं। कुछ सही होती हैं, जबकि कई पूरी तरह से गलत साबित होती हैं। अक्सर लोग यह मानते हैं कि रोजाना मेकअप करने से त्वचा खराब होती है, लेकिन क्या यह सच है? तो आज की इस खबर में हम आपको उन मिथकों के बारे में बताने जा रहे है, जो आमतौर पर लड़कियों के बीच काफी ज्यादा प्रचलित है। हालांकि, आज हम जानेंगे कि उनमें कितनी सच्चाई है।  आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ आम मिथकों की हकीकत।
विज्ञापन

2 of 5
क्या रोजाना के मेकअप से चेहरा खराब हो जाता है? - फोटो : freepik.com
1. रोजाना मेकअप करने से त्वचा खराब होती है – मिथक
 सच्चाई:
सही मेकअप प्रोडक्ट्स और अच्छी स्किनकेयर रूटीन अपनाने से मेकअप त्वचा को नुकसान नहीं पहुंचाता। असली समस्या तब होती है जब मेकअप सही तरीके से साफ नहीं किया जाता या लो-क्वालिटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल किया जाता है।

2. ज्यादा स्किन केयर प्रोडक्ट्स लगाने से ग्लो बढ़ता है – मिथक
 सच्चाई:
ज्यादा प्रोडक्ट्स लगाने से त्वचा ओवरलोड हो सकती है, जिससे ब्रेक आउट, रेडनेस और स्किन एलर्जी की संभावना बढ़ जाती है। सिंपल और प्रभावी स्किनकेयर रूटीन सबसे अच्छा होता है।
विज्ञापन

3 of 5
क्या रोजाना के मेकअप से चेहरा खराब हो जाता है? - फोटो : freepik.com
3. ऑयली स्किन वालों को मॉइश्चराइजर की जरूरत नहीं – मिथक
 सच्चाई:
ऑयली स्किन को भी हाइड्रेशन की जरूरत होती है। सही ऑयल-फ्री और नॉन-कॉमेडोजेनिक मॉइश्चराइजर स्किन को बैलेंस्ड रखता है और अधिक तेल बनने से रोकता है।

4. सनस्क्रीन सिर्फ धूप में जाने के लिए जरूरी होता है – मिथक
सच्चाई:
सनस्क्रीन सिर्फ धूप में जाने के लिए नहीं, बल्कि हर मौसम और इनडोर लाइटिंग के लिए भी जरूरी है। डिजिटल डिवाइसेज से निकलने वाली ब्लू लाइट भी स्किन डैमेज कर सकती है।
 

4 of 5
क्या रोजाना के मेकअप से चेहरा खराब हो जाता है? - फोटो : Adobe stock
5. नेचुरल प्रोडक्ट्स हमेशा स्किन के लिए अच्छे होते हैं – मिथक
सच्चाई: हर नेचुरल चीज स्किन के लिए अच्छी नहीं होती। कुछ नेचुरल इंग्रीडिएंट्स जैसे नींबू, बेकिंग सोडा और टूथपेस्ट त्वचा पर लगाने से जलन और रिएक्शन हो सकता है।

6. डार्क सर्कल्स सिर्फ नींद की कमी से होते हैं – मिथक
 सच्चाई: डार्क सर्कल्स के पीछे जेनेटिक्स, स्ट्रेस, आयरन की कमी और स्क्रीन टाइम जैसी कई वजहें हो सकती हैं। सिर्फ अच्छी नींद लेना ही इसका समाधान नहीं है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
क्या रोजाना के मेकअप से चेहरा खराब हो जाता है? - फोटो : Adobe stock
7. ज्यादा फेस वॉश करने से स्किन ज्यादा क्लीन होती है – मिथक
 सच्चाई: बार-बार फेस धोने से त्वचा की नैचुरल ऑयल बैरियर खत्म हो सकती है, जिससे स्किन ड्राई और सेंसेटिव हो सकती है। दिन में 2 बार फेस वॉश करना पर्याप्त होता है।

इस बात का रखें ध्यान
मेकअप और स्किनकेयर से जुड़े कई मिथक हमारी आदतों और ब्यूटी रूटीन को प्रभावित करते हैं। सही जानकारी होना बेहद जरूरी है ताकि हम अपनी स्किन का सही ख्याल रख सकें। अगली बार जब कोई आपको इन मिथकों पर भरोसा करने को कहे, तो पहले उनकी सच्चाई जरूर जांचें।



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें