फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहाते समय कभी न दोहराएं ये गलतियां, हो सकता है त्वचा को नुकसान

Fri, 13 Mar 2020 09:47 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : social media
दिनभर की भागदौड़ के बाद न केवल थकान दूर होती है बल्कि शरीर के ऊपर जमी गंदगी भी साफ हो जाती है। नहाने के लिए कुछ लोग गर्म पानी का इस्तेमाल करते हैं तो कुछ का कहना है कि नहाने के लिए ठंडा पानी ही सही होता है। शरीर को साफ रखने के लिए नहाने के दौरान भी बहुत सारे लोग गलतियां करते हैं जिसकी वजह से त्वचा को नुकसान होता है। तो चलिए जानें ऐसी ही कुछ गलतियां जो कहीं आप भी तो नहाने के दौरान नहीं दोहराते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : social media
बालों की त्वचा को बहुत ज्यादा रगड़ना
बहुत से लोग बालों को साफ करने के लिए अपने हाथों की उंगलियों के नाखूनों का सहारा लेते हैं जोकि बिल्कुल गलत है। अपनी स्कैल्प को इस तरह से रगड़ने से बालों को नुकसान होता है और नतीजा हेअर डैमेज के रुप में सामने आता है।
 
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : social media
बहुत देर तक नहाना
गर्म पानी के स्नान से शरीर की थकान खत्म हो जाती है लेकिन बहुत से लोग गर्म पानी से कुछ ज्यादा ही देर तक नहा लेते है जिससे उनकी त्वचा की नमी खो जाती है। गर्म पानी के बहुत देर तक प्रयोग करने से बालों प्राकृतिक तेल खत्म होने लगता है। इसलिए जरुरी है कि बहुत थोड़ी देर ही गर्म पानी से नहाया जाए।
 

4 of 6
सही साबुन का प्रयोग
अगर आप ऐसे साबुन का प्रयोग करते हैं जो आपकी त्वचा को रुखा और बेजान बनाएगी तो तुरंत इसका प्रयोग बंद करें। शरीर को साफ करने के लिए सही बॉडी क्लिंजर का इस्तेमाल करना बहुत जरुरी है।
विज्ञापन

5 of 6
लूफा को साफ रखें
आप साबुन की जगह लिक्विड क्लिंजर का इस्तेमाल करते हैं जिससे आपकी त्वचा मुलायम और नमीदार बनी रहें। लेकिन अगर आप अपने लूफा की रोज अच्छे से सफाई नहीं करते हैं तो ये आपके शरीर से गंदगी और कीटाणुओँ को हटाएगी नहीं बल्कि और बढा देगी। इसलिए नियमित रुप से अपने लूफा की सफाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
माश्चराइजर का इस्तेमाल करें
नहाने के तुरंत बाद ही मॉश्चराइजर को जरुर लगाएं। शरीर के माइश्चर को बरकरार रखने के लिए जरूरी है कि जब शरीर थोड़ा गीला हो उसी समय लगाएं जिससे शरीर माइश्चर को अच्छी तरह से सोख लें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें