फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Beard Growth Tips: सही से नहीं निकल रही दाढ़ी तो करें इन चीजों का इस्तेमाल, मिलेगा फायदा

Fri, 24 Nov 2023 09:33 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आपकी दाढ़ी भी सही से नहीं निकलती है तो आप कुछ घरेलू चीजों का इस्तेमाल करके बियर्ड ग्रोथ को ठीक कर सकते हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
beard - फोटो : istock
Beard Growth Tips: शायद ही कोई ऐसा लड़का होगा, जिसे घनी दाढ़ी और मूंछ रखना पसंद नहीं होगा लेकिन कई लड़के ऐसे होते हैं, जिनके सामने दाढ़ी ना निकलने की समस्या आती रहती है। ऐसे में कई युवा दाढ़ी की ग्रोथ को सही करने के लिए बाजारों में मिलने वाले तेल खरीद कर उसका इस्तेमाल करने लगते। इन तेलों में कई प्रकार का केमिकल पाया है। कई बार इनका उल्टा असर भी हो सकता है। ऐसे में इन तेलों को हमेशा सोच समझ के ही इस्तेमाल करना चाहिए।

लोगों की इसी परेशानी को देखते हुए आज के लेख में हम आपको कुछ ऐसी घरेलू चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका इस्तेमाल आप बियर्ड ग्रोथ के लिए कर सकते हैं। इन चीजों के इस्तेमाल के लिए आपको ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस लेख में हम आपको ये भी बताएंगे कि घरेलू चीजों का भी इस्तेमाल आपको किस वक्त करना है, ताकि ये सच में फायदा करे। 
विज्ञापन

2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
फायदेमंद रहता है बादाम का तेल

अगर आपकी दाढ़ी सही से नहीं निकलती है तो आप रोज रात को सोने से पहले बादाम का तेल चेहरे पर लगाएं। अगर आपकी दाढ़ी हल्की है तो आप हल्के हाथ से दाढ़ी पर भी मसाज कर सकते हैं। बादाम के तेल में विटामिन ई भरपूर मात्रा में होता है, जोकि सही तरह से दाढ़ी निकलने में मदद करता है।
विज्ञापन

3 of 6
tea tree oil
टी ट्री ऑयल

अगर आप टी ट्री ऑयल में थोड़ा सा कैस्टर ऑयल मिलाकर अपनी दाढ़ी पर लगाएंगे तो इसके इस्तेमाल के आपको कुछ ही दिनों में फायदा दिखने लगेगा। 

4 of 6
Skin care - फोटो : istock
फेस पैक रहेगा फायदेमंद

अगर आप किसी तरह का तेल नहीं लगाना चाह रहे हैं तो आंवला और सरसों के पत्तों को साथ में मिलाकर पीस लें और बारीक पेस्ट बना लें। इस पैक को अपने पूरे चेहरे पर लगाएं। इससे आपकी दाढ़ी घनी दिखेगी। 
विज्ञापन

5 of 6
shaving
हल्की दाढ़ी भी करें ट्रिमिंग

अगर आप चाहते हैं कि आपकी दाढ़ी की ग्रोथ अच्छी रहे तो समय-समय पर ट्रिमिंग कराना बेहद जरूरी होता है। ट्रिमिंग से दाढ़ी की शेप भी सही आ जाती है और ये देखने में भी अच्छी लगती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
सलाह के बाद लें बायोटीन

बायोटीन सप्लीमेंट्स के सेवन से ना सिर्फ दाढ़ी में बल्कि बालों की ग्रोथ में भी इजाफा होता है। ऐसे में किसी स्किन स्पेशलिस्ट की सलाह के बाद बायोटीन सप्लीमेंट्स का सेवन कर सकते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें