फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bathing Tips: पसीने की बदबू से हैं परेशान तो नहाने के पानी में मिलाकर देखें ये चीजें, घंटों तक रहेंगे तरोताजा

Fri, 18 Apr 2025 05:22 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

गर्मी के मौसम में ज्यादातर लोग पसीने की बदबू से परेशान रहते हैं। इस परेशानी से छुटकारा पाने के लिए कुछ चीजों को नहाने के पानी में मिक्स करके आप उसका इस्तेमाल कर सकते हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
पसीने की बदबू से हैं परेशान तो नहाने के पानी में मिलाकर देखें ये चीजें - फोटो : Freepik
Bathing Tips: अप्रैल का महीना चल रहा है, ऐसे में सूरज का पारा अभी से चढ़ने लगा है। तेज धूप की वजह से लोगों की हालत खराब हो रही है। इस मौसम में हर दूसरा व्यक्ति पसीने से परेशान रहता है। बहुत से लोग तो पसीने से इस वजह से काफी परेशान हो जाते हैं, क्योंकि पसीने की वजह से शरीर से बदबू आने लगती है। इस बदबू के कारण लोग शर्मिंंदगी का शिकार भी हो जाते हैं।

यदि आप भी इसी समस्या से परेशान रहते हैं तो यहां आपको इस समस्या का हल बताने जा रहे हैं। दरअसल, आप कुछ चीजों को नहाने के पानी में डालकर पसीने की बदबू से छुटकारा पा सकते हैं। इस लेख में हम आपको इन्हीं कुछ चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
नीम की पत्तियां - फोटो : freepik
नीम की पत्तियां

यदि आप भी पसीने की बदबू से परेशान हैं, तो आपको नहाने के पानी में नीम की पत्तियों को डालकर उबालना चाहिए। इसके लिए एक पतीले में पानी लेकर उसमें नीम की पत्तियों को डालें। अब इस पानी को उबालें। जब पानी ठंडा हो जाए तो पानी को छानकर नहाने के पानी में मिक्स कर लें। अब ये पानी नहाने के लिए तैयार है। 
विज्ञापन

3 of 5
गुलाब जल - फोटो : Adobe stock
गुलाब जल

यदि आपके पास गुलाब जल रखा है तो इसका इस्तेमाल पसीने की बदबू को दूर करने के लिए करें। इसके इस्तेमाल के लिए आपको बस नहाने के पानी में दो से तीन चम्मच गुलाब जल मिक्स करना है। अब ये पानी नहाने के लिए तैयार है। आप पानी में गुलाब जल मिक्स करके उस पानी से हर रोज नहाएं। इसके इस्तेमाल से आपको पसीने की बदबू से राहत मिलेगी। 

4 of 5
बेकिंग सोडा - फोटो : Adobe stock
बेकिंग सोडा

हर भारतीय रसोई में बेकिंग सोडा तो रखा ही रहता है, ऐसे में आप पसीने की बदबू को दूर करने के लिए बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके इस्तेमाल के लिए नहाने के पानी में दो चम्मच बेकिंग सोडा मिक्स करें और फिर इस पानी से नहा लें। इस पानी से नहाने से पहले एक बार पैच टेस्ट अवश्य कर लें, क्योंकि ये बेकिंग सोडा हर किसी को सूट नहीं करता है। इसकी वजह से आपको एलर्जी का सामना करना पड़ सकता है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एलोवेरा जेल - फोटो : Adobe stock
एलोवेरा जेल

यदि घर में एलोवेरा का पौधा लगा है तो नहाने के पानी में एलोवेरा जेल मिक्स करें। इस पानी से नहाने से शरीर पर जमे बैक्टिरिया को भी खत्म करता है। ये पानी स्किन को कूलिंग देगा और आपको फ्रेश फील कराएगा।

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें