Bakrid Special Beauty Tips: शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा, जिसे त्योहारों पर खूबसूरत दिखना पसंद न हो। त्योहार चाहे किसी भी धर्म का हो, लोग उसके लिए खूब अच्छे से तैयारी करते हैं। अपने घरों को सजाते हैं और नए-नए कपड़े पहनते हैं।
नए कपड़े भी खूबसूरत तब नजर आएंगे, जब आपका चेहरा चमकेगा। चेहरे की चमक बरकरार रखने के लिए बहुत से लोग पहले से पार्लर जाते हैं। यदि आपके पास पार्लर जाने का समय नहीं है, तो अभी से कुछ टिप्स फॉलो करके आप अपना चेहरा चमका सकते हैं। यहां नीचे इसके लिए कुछ टिप्स दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 7
दिन में दो बार करें फेस वॉश
- फोटो : Adobe stock
दिन में दो बार करें फेस वॉश
ये सबसे अहम नियम है। चेहरे को दिन में कम से कम दो बार अच्छे फेस वॉश की मदद से साफ करें। इसके इस्तेमाल से आपका चेहरा खिल उठेगा। इसके लिए अच्छी क्वालिटी का और स्किन टाइप के हिसाब से फेस वॉश खरीदें, ताकि ये चेहरे की डीप क्लींजिंग कर पाए।
विज्ञापन
3 of 7
बेसन-हल्दी फेस पैक
- फोटो : Adobe stock
बेसन-हल्दी फेस पैक
यदि आप चेहरे पर टैनिंग हो गई है तो इस पैक का इस्तेमाल करें। इसके लिए आपको एक बड़े चम्मच बेसन और एक चम्मच दही के अलावा थोड़ी सी हल्दी की जरूरत पड़ेगी। इसका इस्तेमाल बेहद आसान है। इस्तेमाल के लिए आपको बस तीनों चीजों को एक कटोरी में डालकर अच्छी तरह से मिक्स करना है।
4 of 7
बेसन-हल्दी फेस पैक
- फोटो : इंस्टाग्राम
सभी चीजों को मिक्स करने के बाद इस पेस्ट को ब्रश की मदद से अपने चेहरे पर अप्लाई करें। 20 मिनट इसे ऐसे ही लगा रहने दें और फिर गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। बकरीद से पहले दो बार इस पैक का इस्तेमाल करें और फर्क देखें।
विज्ञापन
5 of 7
शहद और नींबू फेस पैक
- फोटो : इंस्टाग्राम
शहद और नींबू फेस पैक
ड्राई स्किन वाले लोगों के लिए ये फैस पैक काफी फायदेमंद रहेगा। इसके इस्तेमाल के लिए आपको सिर्फ नींबू के रस और शहद की जरूरत पड़ेगी। इसका इस्तेमाल भी काफी आसान है। इस्तेमाल के लिए एक कटोरी में सबसे पहले तो एक चम्मच शहद निकाल लें।
विज्ञापन
6 of 7
शहद और नींबू फेस पैक
- फोटो : Freepik
अब उसमें नींबू का रस डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें। इसे अपने चेहरे पर अच्छी तरह से अप्लाई करें 15 मिनट तक ऐसे ही लगा रहने दें। इसके बाद अपने चेहरे को धो लें। ये स्किन को मॉइस्चर देता है और नचुरल ब्राइटनिंग करता है।
बकरीद से पहले दो बार आप अपने चेहरे पर स्क्रब कर सकती हैं। इसके लिए घरेलू चीजों का इस्तेमाल करें। टमाटर और पिसी हुई चीनी को मिक्स करके चेहरे पर स्क्रब किया जा सकता है। इसके इस्तेमाल से चेहरा पूरी तरह से खिल जाता है और चेहरे पर नयी चमक आ जाती है।
डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।