फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Skin Care Habits: इन पांच खऱाब आदतों की वजह से समय से पहले ही त्वचा हो जाती है बूढ़ी

Wed, 06 Jul 2022 06:10 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
एंटी एजिंग प्रभाव - फोटो : istock
चेहरे की रंगत मायने नहीं रखती लेकिन समय से पहले त्वचा की स्किन अन इवन हो जाना। और चेहरे पर ड्राईनेस और डलनेस दिखना बुरा लगता है। इन सबका कारण होता है गलत आदतें। जिनकी वजह से उम्र से पहले ही त्वचा रूखी, बेजान और डल नजर आती है। अगर आप त्वचा को चमकदार और खुशनुमा बनाना चाहते हैं। अपनी कुछ आदतों में सुधार लाने की सख्त जरूरत है। तभी वापस से स्किन मुस्कुरा पाएगी। 
विज्ञापन

2 of 7
skin care
उम्र के साथ तो ये सारी समस्याएं होना आम बात है। लेकिन अगर आप त्वचा पर किसी तरह के असर को दिखन से पहले ही बचाव करेंगी। तो त्वचा ग्लोइंग और हेल्दी दिखेगी। वैसे भी दिनभर में स्किन के बहुत सारे सेल्स नष्ट हो जाते हैं। वहीं उम्र बढ़ने के साथ इनका बनना कम हो जाता है। ऐसे में सही देखभाल बेहद जरूरी है। तो चलिए जानें वो कौन सी पांच गलत आदते हैं। जिन्हें सुधारने की जरूरत है। 
विज्ञापन

3 of 7
smoking - फोटो : istock
स्मोकिंग
ये बात सभी जानते हैं कि स्मोकिंग सेहत के लिए खतरनाक है। लेकिन इसके बावजूद लोग स्मोक करना पसंद करते हैं। सिगरेट में निकोटिन की मात्रा होती है। जो ब्लड फ्लो को त्वचा तक जाने से रोकती है। जिससे स्किन को पर्याप्त न्यूट्रिएंट्स नहीं मिल पाते हैं। साथ ही सिगरेट में मिला तंबाकू कोलेजन और इलास्टिन प्रोटीन को डैमेज करता है। जो कि स्किन के लिए बेहद जरूरी होता है। 
स्मोकिंग करने वालों की स्किन समय से पहले ही बूढ़ी होने लगती है। और कम उम्र में ही एजिंग दिखने लगती है। 

4 of 7
face wash
रात को मुंह ना धोने की आदत
चेहरे पर धूल, मिट्टी, गंदगी जमी होती है। लंबे दिन के बाद रात को सोने से पहले चेहरा धोना बेहद जरूरी होता है। भले ही चेहरे पर गंदगी दिखती नहीं लेकिन चेहरा साफ करना जरूरी होता है। जिससे कि स्किन इंफ्लेमेशन और ब्रेकआउट्स से बचा जा सके। रात को सोने से पहले स्किन को अच्छी तरह से साफ कर नाइट क्रीम लगाकर सोने से काफी फायदा पहुंचता है। 
विज्ञापन

5 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
रात को देर से सोना
रात को त्वचा भी सेल्स रिपेयरिंग और कोलेजन प्रोड्यूस करती है। अगर आप देर से सोती हैं तो स्किन को पर्याप्त समय नहीं मिल पाता। जिसकी वजह से डलनेस, एजिंग और डार्क सर्कल की समस्या देखने को मिलती है। त्वचा को खुश रखना है तो सात से आठ घंटे की नींद बेहद जरूरी है। 
विज्ञापन

6 of 7
scrub
ओवर एक्सफोलिएटिंग
कुछ लोगों की आदत होती है कि वो जरूरत से ज्यादा स्किन को एक्सफोलिएट करते हैं। जिससे त्वचा बेजान और रूखी हो जाती है। स्किन ओवर एक्सफोलिएट की वजह से डैमेज हो जाती है। वहीं बहुत सारे लोगों के चेहरे पर अन इवेन टोन दिखती है और चेहते पर धब्बे नजर आने लगते हैं। इससे चेहरे पर पिंपल और एक्ने भी होने लगते है। इसलिए सप्ताह में एक से दो बार ही स्क्रबिंग ही जरूरी होती है। इससे ज्यादा नहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
एल्कोहल पीना त्वचा के लिए है नुकसानदेह
शराब पीना
स्मोकिंग की तरह ही अल्कोहल भी त्वचा को नुकसान पहुंचाता है। अल्कोहल त्वचा में इंफ्लेमेशन को बढ़ा देता है। जिसे त्वचा बेजान और मुरझाई सी दिखती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें