मानसून के मौसम में तैलीय त्वचा वालों को ज्यादा देखभाल करनी चाहिए।
करें टोनर का इस्तेमाल
इस मौसम में सही स्किन केयर रूटीन बेहद जरूरी है। तभी पिंपल और एक्ने से बचाव हो सकता है। स्किन केयर रूटीन में टोनर को जरूर शामिल करें। अच्छे टोनर से चेहरे को साफ करने से त्वचा का पीएच लेवल सही रहता है। जिससे चेहरे पर बैक्टीरिया पनपने का मौका नहीं मिलता। आप चाहे तो टोनर के रूप में गुलाब जल का इस्तेमाल कर सकती हैं। या फिर घर में भी टोनर को बना सकती हैं। दो बूंद लैवेंडर एसेंशियल ऑयल की लेकर साथ में एक चम्मच टी ट्री ऑयल को पानी में मिलाएं। बस इसे शीशी में रख दें और चेहरे पर स्प्रे करें।