फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baby Skin Care: गर्मियों में ड्राई हो सकती है छोटे बच्चों की त्वचा, ऐसे रखें खास ध्यान

Sun, 21 May 2023 04:06 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

गर्मियों के मौसम मं कई बार बच्चों की स्किन भी काफी ड्राई हो जाती है। ऐसे में आप कुछ तरीकों को अपनाकर बच्चों का खास ध्यान रख सकते हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
Baby - फोटो : सोशल मीडिया
Baby Skin Care: गर्मियों के मौसम में हर कोई अपनी स्किन को लेकर काफी चिंतित रहता है। अगर बड़े लोगों की बात करें तो लोग तो अपनी स्किन का ध्यान रख लेते हैं। बदलते मौसम के हिसाब से वो स्किन केयर करते रहते हैं। पर, बच्चों की स्किन का ध्यान आपको खुद ही रखना पड़ता है। दरअसल, इस चिलचिलाती गर्मी में बड़ो के मुकाबले बच्चों की स्किन और भी ज्यादा ड्राई हो जाती है। जिसके चलते ये आपकी जिम्मेदारी है कि आप उनकी नाजुक त्वचा का अच्छे से ध्यान रखें।

एक्सपर्ट्स कहते हैं कि बच्चों की स्किन की लेयर काफी पतली होती है। ऐसे में गर्मी की वजह से बच्चों की स्किन में रेड रैशेज, खुजली, सूजन या जलन की समस्या सामने आती है। आपकी छोटी सी लापरवाही से बच्चे की स्किन पर प्रभाव पड़ सकता है। अगर आपके घर में भी बच्चे हैं तो आपको कुछ बातों का खास ध्यान रखना चाहिए, ताकि गर्मी का असर उनकी नाजुक स्किन पर ना पड़े। 
विज्ञापन

2 of 5
बच्चा - फोटो : Social Media
ड्राई स्किन से हो सकती है बच्चों को परेशानी

अगर गर्मियों के मौसम में बच्चों की स्किन ड्राई हो जाती है तो उनकी स्किन में खुजली की समस्या होने लगेगी। इसके साथ ही बच्चों की नाजुक स्किन पर रैशेज भी हो सकते है। इसका आपको खास ध्यान रखना है। 
विज्ञापन

3 of 5
baby - फोटो : istock
ज्यादा समय तक बच्चों को ना नहलाएं

काफी ज्यादा गर्मी है, ये सोच कर कभी ज्यादा समय तक बच्चे को नहलाएं नहीं। ज्यादा समय तक बच्चे को नहलाने से उनकी स्किन की नमी खत्म हो सकती है। उन्हें नहलाते वक्त ज्यादा प्रोडक्ट का इस्तेमाल भी ना करें। 

4 of 5
बच्ची - फोटो : अमर उजाला
मॉइश्चराइजर लगाना ना भूलें

बच्चे को नहलाने के बाद कभी मॉइश्चराइजर लगाना ना भूलें। गर्मी के मौसम में भी बच्चों की स्किन को भी मॉइश्चराइजर की जरूरत होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बच्चा - फोटो : Pixabay
बच्चे की डाइट का रखें ध्यान

गर्मियों के मौसम में बच्चे को विटामिन ई और ओमेगा 3 फैटी एसिड दिया जाता है। इसका असर बच्चे की स्किन पर पड़ता है। इस डाइट को कभी भी भूलें नहीं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें