Skin Care Tips: सुंदर दिखने की चाह आज के समय में महिलाओं के साथ-साथ पुरुषों को भी होती है। इसके लिए ज्यादातर पुरुष और महिलाएं अपने चेहरे के ग्लो को बरकरार रखने के लिए नए-नए एक्सपेरिमेंट भी करते रहते हैं। पर, क्या आप जानते हैं कि आपकी एक छोटी सी लापरवाही स्किन को पूरी तरह से बेजान बना सकती है।
जी हां, खूबसूरत त्वचा पाने के चक्कर में अक्सर हम कुछ न कुछ ऐसी गलतियां कर देते हैं, जिस कारण चेहरा संवरता तो नहीं है, बल्कि उस कारण चेहरा डल हो जाता है। कई बार तो सुंदर और आकर्षक दिखने की चाहत आपको भारी मुसीबत में भी डाल सकती है। यहां हम आपको इसी बारे में जानकारी देंगे। स्किन केयर करना तो ठीक है, लेकिन स्किन केयर के समय कुछ बातों का ध्यान अवश्य ही रखें।
विज्ञापन
2 of 6
सस्ते स्किन केयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल
- फोटो : Adobe stock
सस्ते स्किन केयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल
स्किन पर हमेशा अच्छी क्वालिटी के प्रोडक्ट ही इस्तेमाल करें। ध्यान रखें कि अगर आप पैसे बचाने के चक्कर में सस्ते स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करेंगे तो इससे आपकी त्वचा डल हो सकती है। जी हां, नकली या खराब क्वालिटी वाले ब्यूटी प्रोडक्ट्स में हानिकारक केमिकल्स होते हैं, जिक कारण स्किन पर एलर्जी, रैशेज, स्किन बर्न, पिगमेंटेशन का खतरा मंडराने लगता है।
विज्ञापन
3 of 6
बिना सलाह के कॉस्मेटिक ट्रीटमेंट
- फोटो : Adobe stock
बिना सलाह के कॉस्मेटिक ट्रीटमेंट
आज-कल खूबसूरत त्वचा पाने के लिए लोग तमाम तरह से स्किन केयर ट्रीटमेंट कराते हैं, जबकि ऐसा नहीं करना चाहिए। दरअसल, बिना सलाह के कॉस्मेटिक ट्रीटमेंट कराएंगे, तो इससे आपकी स्किन डैमेज होने का खतरा हो सकता है। खासतौर पर अनट्रेंड प्रोफेशनल या घरेलू उपायों से की गई बोटॉक्स, फिलर या लेजर ट्रीटमेंट आपकी स्किन को खराब कर सकती है।
4 of 6
फेयरनेस क्रीम का ज्यादा इस्तेमाल
- फोटो : Adobe stock
फेयरनेस क्रीम का ज्यादा इस्तेमाल
जितनी भी फेयरनेस क्रीम बाजार में आती हैं, उनमें कई हानिकारक तत्व होते हैं। इन तत्वों में हाइड्रोक्विनोन, स्टेरॉइड्स और मरकरी होता है, जिसका ज्यादा इस्तेमाल करने से आपके चेहरे की त्वचा पतली होना, धब्बे, और स्किन की प्राकृतिक चमक खत्म होने जैसी समस्याएं होती हैं।
विज्ञापन
5 of 6
ज्यादा घरेलू नुस्खे का इस्तेमाल
- फोटो : Adobe stock
ज्यादा घरेलू नुस्खे का इस्तेमाल
अक्सर हम लोगों को लगता है कि घरेलू नुस्खे के इस्तेमाल से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है। खासतौर पर अगर आप अपनी त्वचा पर ज्यादा नींबू, बेकिंग सोडा, टूथपेस्ट आदि का इस्तेमाल करेंगे तो इसकी वजह से स्किन पर जलन, रेडनेस, स्किन का pH बिगड़ने जैसी परेशानी होगी।
मेकअप करना अच्छा है, लेकिन हर समय मेकअप करके रखना और उसे बिना हटाए सो जाने से भी आपकी त्वचा पर काफी समस्या होने वाली है। इसकी वजह से पिंपल्स, पोर्स ब्लॉक होना, समय से पहले एजिंग जैसी समस्याएं सामने आने लगती हैं। इसलिए बीच-बीच में बिना मेकअप के रहें और स्किन को सांस लेने दें।
डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।