फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Makeup Using Tips: सहेलियों के बीच शेयर कर लेती हैं मेकअप तो पहले इसके बड़े नुकसान जान लें

Mon, 17 Feb 2025 05:07 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

चाहे वह लिपस्टिक हो, काजल हो या हो मेकअप ब्रश, इन सभी चीजों को शेयर करने से बैक्टीरिया और वायरस आसानी से फैल सकते हैं। आइए जानते हैं मेकअप शेयर करने से होने वाले बड़े नुकसानों के बारे में।  
विज्ञापन
1 of 5
सहेलियों के बीच शेयर कर लेती हैं मेकअप तो पहले इसके बड़े नुकसान जान लें - फोटो : Adobe stock
Makeup Using Tips: शायद ही कोई लड़की और महिला ऐसी होगी, जिसे मेकअप करना पसंद नहीं होगा। इसी वजह से हर किसी के पर्स में अच्छा खासा मेकअप कलेक्शन देखने को मिल जाता है। कई बार लड़कियां अपनी सहेलियों के साथ मेकअप प्रोडक्ट्स शेयर भी कर लेती हैं, जोकि बिल्कुल नहीं करना चाहिए। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि  ये आदत आपको कई तरह की स्किन प्रॉब्लम्स और इन्फेक्शन का शिकार बना सकती है।

चाहे वह लिपस्टिक हो, काजल या मेकअप ब्रश, इन सभी को साझा करने से बैक्टीरिया और वायरस आसानी से फैल सकते हैं। यहां हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं कि कैसे किसी और का इस्तेमाल किया मेकअप और ब्रश आपके लिए मुसीबत बन सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
ब्रश इस्तेमाल करने से स्किन इंफेक्शन का खतरा - फोटो : instagram
ब्रश इस्तेमाल करने से स्किन इंफेक्शन का खतरा
 
  • जब आप दूसरों के साथ मेकअप ब्रश शेयर करती हैं, तो बैक्टीरिया और फंगल इंफेक्शन फैलने का खतरा बढ़ जाता है।
  • इसकी वजह से कई बार किसी और के मेकअप प्रोडक्ट्स में मौजूद बैक्टीरिया आपकी त्वचा में पिंपल्स, रैशेज और एलर्जी पैदा कर सकते हैं।
  •  खासतौर पर ये दिक्कत तब आती है, जब आप किसी और के इस्तेमाल किए हुए ब्रश इस्तेमाल करती हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
आई मेकअप शेयर करने से होता है ये खतरा - फोटो : Adobe stock
आई मेकअप शेयर करने से होता है ये खतरा
 
  • कभी भी आई मेकअप तो गलती से भी शेयर नहीं करना चाहिए।
  • मस्कारा, आईलाइनर और काजल जैसे प्रोडक्ट्स में बैक्टीरिया तेजी से पनपते हैं।
  • इन्हें शेयर करने से कंजक्टिवाइटिस का खतरा बढ़ जाता है।
  • ऐसे में जब आई मेकअप खुद भी इस्तेमाल करें तो पहले ब्रश को अच्छी तरह से साफ अवश्य कर लें। 

4 of 5
लिपस्टिक शेयर करने के हैं ये नुकसान - फोटो : Adobe stock
लिपस्टिक शेयर करने के हैं ये नुकसान
 
  • वैसे तो लिपस्टिक हर लड़की के बैग में रखी रहती है, लेकिन कई बार जब किसी और का शेड पसंद आता है तो हम उसे मांग के ला लेते हैं। जबकि ऐसा नहीं करना चाहिए।
  • लिपस्टिक या लिप ग्लॉस शेयर करने से फीवर ब्लिस्टर जैसी संक्रामक बीमारियां तक फैल सकती हैं।
  •  ऐसे में अगर किसी ने आपकी लिपस्टिक इस्तेमाल की भी है, तो उसे टिशू भी एक बार से साफ करें।  
  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हो जाती है एलर्जी - फोटो : Adobe stock
हो जाती है एलर्जी
 
  • हर किसी की त्वचा अलग होती है, इसलिए किसी और के मेकअप प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने से आपकी स्किन पर एलर्जी हो सकती है।
  • ऐसे में अपनी स्किन-सेंसिटिविटी को समझें और दूसरों के प्रोडक्ट से बचें।
  • यदि आपको किसी मेकअप के इस्तेमाल से रिएक्शन हो रहा है तो तुरंत डर्मेटोलॉजिस्ट से संपर्क करें। 

 डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें