फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैशेज, घमौरियां, दाने जैसी समस्याओं से सिर्फ एक बर्फ का टुकड़ा दिलाएगा राहत

Fri, 29 May 2020 09:27 AM IST
Shashi Shashi लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
चेहरे पर लगाएं बर्फ का टुकड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
गर्मियां शुरू होते ही शुरू हो जाती हैं त्वचा से जुड़ी समस्याएं, इनसे निजात पाने के लिए न जाने हम कितनी क्रीम कितने तरह के साबुन बदलते हैं, फिर भी कोई खास फर्क नहीं पड़ता है। गर्मियों के मौसम में पसीना आने से रैशेज, घमौरिया, दाने, सनबर्न जैसी समस्याएं हो जाती हैं क्योकिं इन दिनों त्वचा संवेदनशील हो जाती है। इन सबसे बचने के लिए अगर आप भी कई लोशन, क्रीम और नुस्खे आजमा कर थक चुके हैं तो कोई बात नहीं सिर्फ एक बर्फ के टुकड़े से  इन परेशानियों से छुटकारा पा सकते हैं। तो आइए जानते है बर्फ लगाकर किन समस्याओं से पाया जा सकता है छुटकारा.....
    
विज्ञापन

2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay
गर्मियों में धूप में निकलने से सनर्न, टैनिंग की समस्या हो जाती है। इससे निजात पाने के लिए किसी लोशन या क्रीम को लगाने के बजाय आप बर्फ के टुकड़े का इस्तेमाल करें। इसके लिए बर्फ के टुकड़े को सूती कपड़े में बांध कर चेहरे पर हल्के हाथों से लगाएं। अगर आपके शरीर पर भी टैनिंग हो गई है तो आप इस शरीर के उस हिस्से पर भी लगा सकते हैं। साथ ही यह आपको उमस भरी गर्मी में ठंडक का अहसास भी देता है।
विज्ञापन

3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
गर्मियां शुरू होते ही ऑयली स्किन वालों की परेशानी ज्यादा बढ़ जाती है। क्योंकि पसीना निकलने से स्किन चिपचिपी होने लगती है। चेहरे पर गंदगी चिपकने की वजह से मुहासें निकल आते हैं। बर्फ का टुकड़ा लगाने से त्वचा के रोम छिद्र सिकुड़ जाते हैं और त्वचा से ऑयल निकलना कम हो जाता है।

4 of 6
महिलाओं को आंखो के नीचे डार्क सर्कल हो जाते हैं। जिससे चेहरा बेहद खराब लगने लगता है। चेहरे पर डार्क सर्कल की समस्या होने के कई कारण होते हैं जैसे नींद न आना, तनाव, पौष्टिक आहार की कमी...इन सब बातों पर ध्यान देने के साथ बर्फ को लगाने से डार्क सर्कल से छुटकारा मिलता है।
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : Social Media
कभी गर्मी कभी बारिश मई और जून के महीने यह आम बात है। जिसकी वजह से त्वचा में घमैरियां, दाने, खुजली होने लगती है। प्रभावित हिस्से पर बर्फ के टुकड़े से एक मिनट तक मसाज करने से तुरंत राहत मिलती है। घमौरियां भी खत्म हो जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
गर्मियों में महिलाओं की सबसे बड़ी समस्या होती है कि पसीना आने से मेकअप बहुत जल्दी बह जाता है। बार-बार टचअप करना पड़ता है पर हर जगह यह संभव नहीं होता है। इसलिए मेकअप करने से कुछ देर पहले बर्फ के टुकड़े को कुछ देर तक अपने चेहरे पर मसाज करें जिससे चेहरे पर पसीना कम आएगा। और मेकअप ज्यादा देर तक टिकेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें