फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑइली स्किन के लिए घर पर बनाए टोनर , त्वचा को साफ करने का ये है आसान उपाय

Sun, 22 Mar 2020 11:40 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
चेहरे पर जमा धूल-मिट्टी को साफ करने के लिए टोनर बेहद मददगार होता है। वहीं अगर दाने, मुंहासे या एक्ने चेहरे की सुंदरता को बिगाड़ रहीं है तो क्रीम या मेकअप लगाने से पहले टोनर से त्वचा को साफ करना सही रहता है। हालांकि बाजार में मिलने वाले वहीं केमिकल वाले टोनर की जगह अगर आप इसे घर पर बनाएंगी तो बेहतर होगा। तो चलिए जानें कैसे घर पर आसानी से टोनर बनाया जा सकता है।


 
विज्ञापन

2 of 6
एप्पल साइडर टोनर
एप्पल साइडर से बने टोनर त्वचा के कील-मुंहासे के साथ इनसे होने वाले निशान को भी खत्म करता है। इसकी मदद से चेहरे पर मौजूद डेड स्किन को हटाने में मदद मिलती है। तो चलिए जानें इसे बनाने का तरीका। एक स्प्रे बोतल लें, अब इसमें एक चम्मच गुलाब जल, दो से तीन बूंद एसेंसियल आइल, दो बड़ा चम्मच एप्पल साइडर विनेगर को एक साथ मिलाकर बोतल में भर लें। साथ में इसमें थोड़ा पानी भी मिला लें। 


 
विज्ञापन

3 of 6
पुदीने से बना टोनर
पुदीने से बने टोनर का गर्मियों में इस्तेमाल त्वचा को गर्मी और धूप से होने वाली टैनिंग से राहत देगा। इसे बनाने के लिए छह कप पानी में कुछ पत्तियां पुदीने की डाल कर उबलने के लिए रख दें। जब ये पानी अच्छे से उबल जाए तो ठंडा कर इसे छान लें। रूई की मदद से चेहरे को पोछें।
 

4 of 6
- फोटो : social media
नींबू के रस से भी टोनर बनाया जा सकता है। इसे बनाने के लिए एक चम्मच नींबू का रस लेकर उसे गर्म पानी में मिलाएं। इसके बाद इसमें पिपरमेंट वाले टीबे को डाल दीजिए। कुछ मिनटों तक ऐसे ही रहने के बाद टी बैग को बाहर निकाल दीजिए। ठंडा करने के बाद ये मिश्रण टोनर के रूप में इस्तेमाल करने के लिए परफेक्ट है।
विज्ञापन

5 of 6
ऐलोवेरा जेल से बना टोनर 
ऐलोवेरा जेल से टोनर बनाना सबसे आसान होता है। इसे बनाने के लिए बस एक चम्मच ऐलोवेरा जेल लेकर उसे दो चम्मच सादे पानी में मिला लें। अब कॉटन पै़ड की मदद से इसे चेहरे पर लगाएं। ये चेहरे के रैशेज और सनबर्न की समस्या को खत्म करने में मदद करेगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
घर में बने टोनर से चेहरा साफ करना सबसे ज्यादा सुरक्षित होता है। अगर आप त्वचा पर निकलने वाले अनचाहे दानों से परेशान रहते हैं और कोई भी प्रोडक्ट नहीं फायदा पहुंचाता तो बस रोजाना चेहरे को साफ करने के लिए गुलाब जल में कपूर की थोड़ी सी मात्रा मिलाकर इस्तेमाल करें। प्राकृतिक रुप से बना ये टोनर सबसे अच्छा होता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें