सेहतमंद रहने के लिए फलों को खाना अच्छा होता है। इनमें मौजूद विटामिन, प्रोटीन, कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्निशीयम और बहुत सारे खनिज पदार्थों का भंडार होता है। शरीर के लिए ये सारे तत्व बहुत ही फायदेमंद होते हैं। अंदरूनी सेहत के साथ ही बाहरी सेहत बनाने में भी फल बहुत मदद करते हैं। बाहरी सेहत से मतलब त्वचा की सेहत से हैं। त्वचा को निखारने और हेल्दी बनाने के लिए भी इन्हीं फलों का सहारा लिया जाता है। यहां तक कि बाजार में मिलने वाले ब्यूटी प्रोडक्ट भी दावा करते हैं इन फलों के सत्व को मिलाने। लेकिन अगर आपको इन फलों से अपनी त्वचा को निखारना है तो क्यों न सीधे त्वचा पर इनको लगाया जाए। तो चलिए जानें कौन से हैं वो सेहतमंद फल।