बढ़ती उम्र के साथ आपकी त्वचा में भी कई तरह के परिवर्तन होते हैं जिन्हें पूरी तरह रोकना आपके बस में नहीं होता है।ऐसे ही एक परिवर्तन में एजिंग की समस्या भी शामिल है। प्रदूषण, तनाव और जीवनशैली की समस्याओं की वजह से समय से पहले ही व्यक्ति को एजिंग की समस्या होने लगती है। ऐसे में अपनी त्वचा का ध्यान रखकर आप भी बढ़ती उम्र के असर के साथ झुर्रियों से भी राहत पा सकते हैं।आइए जानते हैं कैसे...
विज्ञापन
2 of 7
अंडे का पैक
अगर आपको अंडे की महक से गुरेज नहीं है तो अंडे का सफेद भाग आपके लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है। अंडे के सफेद भाग को एक बाउल में निकालकर अच्छे से फेंट लें और चेहरे पर पैक की तरह लगाएं। सूखने पर चेहरा धो लें।
विज्ञापन
3 of 7
दही का विटामिन पैक
विटामिन ई की कैपसूल बाजार में आराम से मिल जाती है। तीन विटामिन ई कैपसूल का ऑयल एक बाउल में डालें और उसमें दो चम्मच दही, आधा चम्मच शहद और आधा चम्मच नींबू का रस मिलाएं। अच्छे से फेंटकर इस पैक को चेहरे पर लगाएं औ र 10 मिनट तक छोड़ दें। फिर चेहरे की हल्की मसाज करते हुए पानी से साफ करें।
4 of 7
नारियल तेल
रोज सोने से पहले झुर्रियों पर नारियल तेल से हल्की मसाज करें। नियमित रूप से झुर्रियों पर नारियल तेल लगाने से झुर्रियां कम हो जाती हैं।
विज्ञापन
5 of 7
अंगूर से करें मसाज
हरा अंगूर का दाना लें। इसके पल्प से झुर्रियों वाली त्वचा पर हल्की मसाज करें कम से कम 20 मिनट तक मसाज करें और फिर गुनगुने पानी से धो लें।
विज्ञापन
6 of 7
शहद-अदरक पैक
एक चम्मच शहद में अदरक पीसकर मिलाएं और पेस्ट तैयार करें। इसे झुर्रियों पर लगाने से झुर्रियां तो कम होंगी ही, साथ ही त्वचा का ग्लो बरकरार रहेगा।