फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amla Juice Benefits: रूखे बालों की सेहत के लिए आंवले का इस तरह से करें उपयोग, त्वचा पर भी दिखने लगेगा असर

Fri, 20 Jan 2023 01:47 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
निखरी त्वचा - फोटो : istock
Amla Juice Health Benefits For Skin & Hair: सर्दियों के समय में बाल झड़ने और त्वचा में ड्राईनेस की समस्या बेहद ही आम हो जाती है। इस परेशानी के निकलने के लिए लोग कई तरीके के नुस्खे अपनाते हैं। कई लोग तो बालों को सही करने के लिए हजारों रूपए खर्च करके स्मूदनिंग के साथ साथ कैरेटिन भी कराते हैं, वहीं दूसरी तरफ त्वचा से जुड़ी समस्याओं के लिए लोग ट्रीटमेंट लेते हैं। अगर आप भी कई तरीके की शारीरिक समस्याओं से जूझ रहे हैं तो हम आपको एक ऐसी चीज के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके सेवन से बालों और त्वचा की सेहत में सुधार होगा। हम बात कर रहे हैं आंवला की।

आंवले में विटामिन सी के साथ-साथ एंटीऑक्सीडेंट भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसी के चलते इसके सेवन के शरीर की कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। आंवले का इस्तेमाल लोग कई तरीके से करते हैं। लोग इसका आचार बनाते हैं, जूस बनाते हैं। कई लोग तो आंवला कैंडी के साथ साथ आंवले का मुरब्बा भी बनाते हैं, पर आंवले के सेवन का सबसे आसान तरीका है इसका जूस बनाकर पीना। आइए आपको बताते हैं कि आंवले के जूस की मदद से आप किस तरीके की परेशानियों को कम कर सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
आंवला
इन शारीरिक समस्याओं को दूर करता है आंवला

कम होता है मोटापा

अगर आप कम समय में अपना वजन कम करना चाहते हैं तो आंवले का जूस इसमे आपकी मदद करेगा। हर रोज एक ग्लास आंवले का जूस शरीर में प्रोटीन संशलेषण को सही करता है, जिसकी मदद से वजन कम होता है। ये शरीर में पॉजिटिव नाइट्रोजन के बैलेंस को भी बरकरार रखता है। इसके साथ ये शरीर में कोलेस्ट्रोल के लेवल को भी कम करता है, जिससे हार्ट अटैक की संभावना काफी हद तक कम हो जाती है।
विज्ञापन

3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
रक्त को प्यूरिफाई करने में है कारगर

खून को साफ करने के लिए बाजार मे कई तरह के सीरप उपलब्ध रहते हैं। पर सिर्फ आंवले के सेवन से आपकी ये समस्या भी दूर हो सकती है। आंवले के जूस का सेवन ना सिर्फ आपके खून को साफ करता है बल्कि हीमोग्लोबिन की मात्रा भी बढ़ाता है। जिससे शरीर में एक्ने जैसी समस्या भी दूर हो सकती है।

4 of 6
आँखे - फोटो : istock
आंखों की रोशनी बढ़ाने में करता है मदद

आंवले का सेवन आंखों की रोशनी को बढ़ाने में भी काफी कारगार है। इसके साथ ही आंखों में होने वाली जलन और खुजली की समस्या भी आंवले के सेवन से दूर होती है।
विज्ञापन

5 of 6
निखरी त्वचा - फोटो : Istock
एंटी एजिंग बेनिफिट

आज के समय में कौन अपनी उम्र से यंग नहीं दिखना चाहता? अगर आप भी ऐसा करना चाहते हैं तो आज ही आंवले का सेवन शुरू कर दीजिए। आंवले में एंटीऑक्सीडेंट होने की वजह से ये आपकी स्किन को ग्लोइंग रखने में मदद करेगा। इसके सेवन से रिंकल्स, फाइन लाइन और डार्क सर्किल जैसी समस्या भी दूर होगी। आंवला आपके डेड स्किन को भी हचाने में काफी कारगार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
घने बाल - फोटो : istock
बालों को मजबूती देता है आंवला

आपने इसके बारे में तो अक्सर दादी-नानी को मुंह से सुना होगा कि आंवले के सेवन से बालों को काफी फायदा मिलता है। जी हां, आंवले के सेवन से ना सिर्फ बालों में मजबूती आती है, बल्कि इससे बाल और ज्यादा शाइनी हो जाते हैं। आंवले का सेवन ड्रेंडफ, बालों का झड़ना, स्कैल्प की ड्राईनेस जैसी परेशानियों को भी दूर करता है। इसका पेस्ट बनाकर लगाने से ये बालों की कंडीशनिंग भी करता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें