फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंहासे से छुटकारा दिलाने में मदद करती हैं ये पांच चीजें, करें इनका इस्तेमाल

Wed, 21 Oct 2020 11:20 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
pimple - फोटो : Social Media
चेहरे पर निकलने वाले मुंहासे केवल देखने ङी खराब नहीं लगते। बल्कि इनकी वजह से काफी तकलीफ भी होती है। बड़ी फुंसी जैसे चेहरे पर निकले ये मुंहासे काफी दर्दनाक और कष्ट वाले होते हैं। जिनकी वजह से तकलीफ और निशान दोनों मिलता है। ऐसे में जरूरत है कि इन मुंहासों को कम करने और ना निकलने देने की चोजों से उपाय खोजा जाए। तो चलिए जानें वो चीजें जो मुंहासे को कम करने में मदद करती हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
green tea - फोटो : social media
ग्रीन टी
ग्रीन टी को बहुत सारे लोग पीते हैं। इसकी मदद से वजन कम होने के साथ ही मेटाबॉलिज्म सिस्टम भी ठीक होता है। जो कि 30 से ऊपर की उम्र की महिलाओं के लिए बहुत जरूरी है। लेकिन अगर आप ग्रीन टी के इस्तेमाल के बाद इनके बैग को फेंक देती हैं तो इसे धोकर रखने की आदत डाल लीजिए। क्योंकि इन टी बैग की मदद से मुंहासे से छुटकारा पाया जा सकता है।
विज्ञापन

3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
रोजाना स्किन की देखभाल के लिए सबसे सरल चीज है शहद, जिसकी मदद से मुंहासे को कम करने में मदद मिलती है। शहद एंटीबैक्टीरियल और एंटी इंफ्लेमेटरी होता है। जो मुंहासों को निकलने से रोकता है। शहद की कुछ बूंदे लेकर इसे नहाने के पहले लगा लें। फिर कुछ देर बाद चेहरे को साफ पानी से साफ कर लें। ये चेहरे को मॉइश्चराइज करने के साथ ही ग्लोइंग भी बनाएगा।

4 of 6
कपड़े में आइस क्यूब लेकर लगाएं (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay

अगर चेहरे पर बहुत ज्यादा मुंहासे निकलते हैं। जो दर्द भी करते हैं तो इनको कम करने के लिए बर्फ का टुकड़ा लेकर इसे किसी साफ रुमाल में लपेट लें। अब इस लपेटी हुई बर्फ से मुंहासों के इर्द-गिर्द सेंके। ऐसै करने से मुंहासे की सूजन कम होने के साथ ही दर्द में भी आराम मिलेगा। वहीं मुंहासे के अंदर जमा गंदगी भी बाहर निकल जाएगी।

विज्ञापन

5 of 6
ऐलोवेरा
एलोवेरा जेल
स्किन की देखभाल के लिए एलोवेरा सबसे अधिक इस्तेमाल किए जाने वाला चीज है. ये न केवल त्वचा को कोमल बनाता है बल्कि मुंहासे पर भी काम करता है. मुंहासे पर ताजा एलोवेरा जेल लगाने से ये रात भर में गायब हो जाएगा.
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
tea tree oil
टी ट्री ऑयल
टी ट्री ऑयल में एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं. थोड़े से नारियल के तेल में टी ट्री ऑयल की दो बूंदें डालकर अच्छे से मिला लें. अब इसे मुंहासे पर लगाकर थोड़ी देर के लिए छोड़ दें फिर गुनगुने पानी से धो लें. 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें