Aloe Vera Gel Benefits and Uses: त्वचा और बालों की देखभाल और खूबसूरती बढ़ाने के लिए लोग महंगे प्रोडक्ट्स पर काफी पैसा व्यय करते हैं लेकिन घर में रोजमर्रा में उपयोग में आने वाली कुछ चीजें प्राकृतिक रूप से बालों और स्किन के लिए फायदेमंद हो सकती हैं। हालांकि उसके इस्तेमाल का सही तरीका पता होना चाहिए।
एलोवेरा जेल बालों और त्वचा दोनों के लिए फायदेमंद हो सकता है। आयुर्वेद में एलोवेरा को गुणकारी कहा जाता है। बाजार में कई तरह के ब्रांड के एलोवेरा जेल मिल जाते हैं लेकिन अगर आपके घर पर एलोवेरा का पौधा है तो आप ताजा एलोवेरा इस्तेमाल में लगा सकते हैं।
घर में लगा एलोवेरा का पौधा आपकी ब्यूटी केयर रूटीन का अहम हिस्सा बन सकता है। इसकी ताजी पत्ती से निकला जेल त्वचा को ठंडक और नमी देने में मदद करता है। हालांकि, एलोवेरा की पत्ती में मौजूद पीला लेटेक्स त्वचा में जलन पैदा कर सकता है, इसलिए जेल बनाते समय आपको कई बातों का ख्याल भी रखना होगा।
अगर सही तरीके से घर पर एलोवेरा जेल न बनाया जाए और सही तरीके से इस्तेमाल में न लाया जाए तो फायदे की जगह नुकसान हो सकता है। आइए जानते हैं घर पर लगे एलोवेरा के पौधे से ताजा जेल कैसे बनाना है और इतने दिन तक इसे स्टोर कर सकते हैं। साथ ही इसका इस्तेमाल कैसे करना है।