फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपके शरीर पर होने वाले कील मुहासों की ये हैं गंभीर वजह, इस उपाय से पा सकते हैं छुटकारा

Tue, 02 Jul 2019 06:51 AM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
कील मुंहासों की समस्या तो लगभग हर किसी को किशोरावस्था में होती है। लेकिन कभी कभी चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों पर सफेद रंग के छोटे छोटे से दाने हो जाते है जिन्हें फुंसी कहते हैं। मुंहासे की तरह दिखने वाले ये दानें त्वचा के अंदर होते हैं और इनके होने के कारण भी बिल्कुल अलग होते हैं। 
विज्ञापन

2 of 4
बैक्टीरिया से होने वाले मुंहासे और फंगस की वजह से होने वाले मुंहासे चेहरे पर एक जैसे ही दिखाई देते हैं लेकिन फंगस से होने वाले दाने को मुंहासे का नाम नहीं दिया जा सकता है। मुंहासे तो वो है जो किशोरावस्था के समय हार्मोन में परिवर्तन के कारण होते हैं। फंगस से होने वाले इन दानों में खुजली की समस्या भी होती है।
 
विज्ञापन

3 of 4
चेहरे के अलावा कंधे और पीठ पर होने वाले ये दानें ज्यादातर पसीने वाली जगह पर होते हैं। जब बहुत ज्यादा शरीर से चिपके कपड़े पहनकर आप कसरत करते हैं तो पसीने की वजह से आपके कपड़े भीग जाते हैं इसके अलावा बारिश में भीगने से भी जब कपड़े गीले हो जाते हैं तो फंगस की वजह से इनके होने की संभावना बढ़ जाती है। इसके लिए जरुरी है कि गीले कपड़ों को तुरंत बदल कर नहाएं।
 
विज्ञापन

4 of 4
सिलिसिलिक एसिड क्लींजर का इस्तेमाल करके आप इऩ दानों की समस्या को कम कर सकते हैं या फिर स्क्रब का प्रयोग करके शरीर पर मौजूद अतिरिक्त तेल और गंदगी को हटा लेने से भी इससे राहत मिलती है। डॉक्टर बताते हैं कि सिर पर होने वाली रुसी भी इसके होने का कारण हो सकती है। इसके लिए जरुरी है कि कीटोकोनाजोल युक्त शैंपू का प्रयोग करके रुसी की समस्या को कम किया जाए जिससे इन दानों में राहत मिल सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें