फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

After Threading Tips: आईब्रो थ्रेडिंग कराने के बाद होती है त्वचा पर जलन तो ये नुस्खे अपनाएं

Wed, 12 Feb 2025 01:29 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यदि आपकी त्वचा भी आईब्रो थ्रेडिंग के बाद काफी जलती है और लाल हो जाती है तो कुछ घरेलू नुस्खे आपको इस परेशानी से राहत दिला सकते हैं। आइए आपको इन बारे में बताते हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
आईब्रो थ्रेडिंग कराने के बाद होती है त्वचा पर जलन तो ये नुस्खे अपनाएं - फोटो : Freepik
After Threading Tips: आज के समय में महिलाओं के साथ-साथ पुरुष भी आईब्रो सेट कराते हैं। आईब्रो सेट कराने के बाद चेहरा काफी अलग और अच्छा दिखने लगता है। इसलिए लड़कियां स्कूल के दिनों से ही आईब्रो सेट करना शुरू कर देती हैं। इसे सेट करने का सबसे सही तरीका है थ्रेडिंग कराना। थ्रेडिंग कराने में थोड़ा दर्द जरूर होता है, लेकिन इससे आईब्रो सही से सेट होती हैं।

जिन लोगों की त्वचा संवेदनशील होती है, वो थ्रेडिंग कराते समय काफी परेशान होते हैं। थ्रेडिंग के बाद उनकी त्वचा लाल हो जाती है और उस पर जलन होने लगती है। ऐसे में हम आपको कुछ ऐसे नुस्खे बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप थ्रेडिंग कराने के बाद फॉलो कर सकते हैं। इन नुस्खों को अपनाने के बाद आपको इस जलन से अवश्य राहत मिलेगी। 
विज्ञापन

2 of 6
एलोवेरा जेल का करें इस्तेमाल - फोटो : Adobe stock
 एलोवेरा जेल का करें इस्तेमाल
  • हर घर में एलोवेरा आसानी से मिल जाता है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो त्वचा को ठंडक देते हैं और जलन कम करते हैं।
  • इसलिए आईब्रो थ्रेडिंग कराने के बाद फ्रेश एलोवेरा जेल निकालकर या बाजार से एलोवेरा जेल लेकर हल्के हाथों से आईब्रो के आसपास लगाएं और 15-20 मिनट बाद धो लें।  

 
विज्ञापन

3 of 6
आइस क्यूब आएगा काम - फोटो : iStock
आइस क्यूब आएगा काम
  • बर्फ लगाने से त्वचा की सूजन और जलन तुरंत कम होती है।
  • इसके लिए एक साफ कपड़े में बर्फ का टुकड़ा लपेटकर आईब्रो के आसपास हल्के-हल्के 2-3 मिनट तक घुमाएं।
  • ध्यान रखें कि बर्फ को सीधा त्वचा पर न लगाएं। 

4 of 6
खीरे के स्लाइस से करें मसाज - फोटो : Freepik
खीरे के स्लाइस से करें मसाज
  • यदि आपके पास खीरा उपलब्ध है तो इसके इस्तेमाल से आप त्वचा की जलन से राहत पा सकते हैं।
  • इस्तेमाल के लिए ठंडे खीरे के स्लाइस काटकर प्रभावित जगह पर 5-10 मिनट तक रखें।
  • खीरे की प्राकृतिक ठंडक आपको राहत पहुंचाएगी। 

 
विज्ञापन

5 of 6
गुलाब जल आएगा काम - फोटो : Adobe stock
गुलाब जल आएगा काम
  • गुलाब जल त्वचा को हाइड्रेटेड बनाता है।
  • इसके इस्तेमाल के लिए कॉटन बॉल को गुलाब जल में भिगोकर आईब्रो के आसपास लगाएं और 10-15 मिनट तक छोड़ दें।
  • इससे भी आपको तत्काल राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शहद का करें इस्तेमाल - फोटो : Adobe stock
शहद का करें इस्तेमाल
  • यदि आपके पास शहद उपलब्ध है तो बिना सोचे इसका इस्तेमाल करें।
  • पाए जाने वाले एंटी-बैक्टीरियल और मॉइश्चराइजिंग गुण जलन को कम करते हैं।
  • हल्की मात्रा में शुद्ध शहद लें और जलन वाली जगह पर लगाकर 15 मिनट बाद धो लें।  

 डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें