फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Homemade Body Scrub: शरीर के इन हिस्सों को चमकाने के लिए घर में तैयार करें बॉडी स्क्रब

Mon, 17 Oct 2022 04:36 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
body scrub - फोटो : istock
त्योहारो का सीजन आ रहा है। ऐसे में घर की साफ-सफाई के साथ ही हर कोई खुद को भी संवारना चाहता है। चेहरे को चमकाने के लिए तो कई सारे फेस पैक बताए जाते हैं। लेकिन हाथ-पैर और शरीर के बाकी हिस्सों की सफाई के लिए बस बॉडी वॉश का ही इस्तेमाल किया जाता है। जिससे डेड स्किन साफ नहीं होती। अगर दमकती त्वचा चाहिए तो बॉडी स्क्रब की मदद लें। आप चाहें तो घर में ही बॉडी स्क्रब बनाकर तैयार कर सकती हैं। तो चलिए जानें किन चीजों से आप बॉडी स्क्रब बनाकर तैयार कर सकती हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
coffee - फोटो : Pixabay
कॉफी से बनाएं स्क्रब
कॉफी की मदद से अच्छा बॉडी स्क्रब बनाया जा सकता है। वैसे तो मार्केट में कॉफी बॉ़डी स्क्रब की कई रेंज मिल जाएगी। लेकिन आप इसे घर में भी बनाकर तैयार कर सकती हैं। इसे बनाने के लिए जरूरत होगी एक चौथाई कप कॉफी बींस, ब्राउन शुगर एक चौथाई कप, जैतून का तेल और विटामिन ई की दो कैप्सूल। इन सारी चीजों को मिलाकर दरदरा पेस्ट तैयार कर लें। अब शरीर के सारे हिस्सों पर इसे लगाकर हल्के हाथों से स्क्रब करें। फिर हल्के गुनगुने पानी से नहा लें। 
विज्ञापन

3 of 4
body scrub - फोटो : istock
चीनी और नारियल के तेल से बनाएं स्क्रब
घर में बॉडी स्क्रब बनाना है तो चीनी को दरदरा पीस लें। फिर इसमे नारियल का तेल और शहद मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट को आप हाथ-पैरों के साथ ही कमर और पीठ पर लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें। फिर गुनगुने पानी से नहा लें। चीनी और नारियल का तेल वाला ये स्क्रब सामान्य और मिश्रण वाली त्वचा के लिए बेहतर काम करता है। 
विज्ञापन

4 of 4
body scrub - फोटो : istock
चीनी और टमाटर से बनाएं बॉडी स्क्रब
अगर शरीर के कुछ हिस्से जैसे गर्दन, कोहनी और घुटने के पास डेड स्किन की वजह से कालापन हो गया है। तो आप टमाटर के साथ चीनी को मिलाकर स्क्रब तैयार कर सकते हैं। ये स्क्रब सनबर्न और टैनिंग से भी राहत दिलाता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें