फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खूबसूरत बने रहना चाहते हैं तो सोने से पहले जरूर करें ये 7 काम

Fri, 14 Dec 2018 12:16 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क , अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : file photo
उम्र चाहे जो भी हो खूबसूरत दिखने का सपना हर कोई देखता है।लेकिन यह बात भी सच है कि बस चाहने भर से सब कुछ नहीं हो जाता है उसके लिए आपको थोड़ी मेहनत भी करनी पड़ती है। अगर आप भी अपनी खूबसूरती निखारना चाहते हैं तो रोजाना रात को सोने से पहले ये टिप्स जरूर आजमाएं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
- फोटो : file photo
नहाएं
रात को सोने से पहले जरूर नहाएं। ऐसा करने से आपके शरीर पर मौजूद दिनभर की गंदगी दूर हो जाएगी और आपकी त्वचा सांस ले पाएगी। नहाने के पानी में आधा घंटा पहले गुलाब की कुछ पंखुड़ियां डाल लें। इस पानी से नहाने से आप तरोताजा महसूस करेंगे।
विज्ञापन

3 of 7
- फोटो : file photo
हल्दी वाला दूध
सोने से पहले हल्दी वाला दूध जरूर पीएं। इससे आपके शरीर के विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते हैं और खून साफ होता है। हल्दी वाला दूध पाने से आपकी त्वचा भी निखर जाएगी।

4 of 7
- फोटो : file photo
क्रीम से मसाज
पूरे दिन हमारे दिमाग के साथ-साथ हमारी आंखें भी बहुत काम करती हैं। ऐसे में आंखों का ख्याल रखना बहुत जरूरी हो जाता है। सोने से पहले अपनी आंखों को चारों तरफ क्रीम से मसाज जरूर करें।
विज्ञापन

5 of 7
- फोटो : file photo
ब्रश करें
रात में सोने से पहले ब्रश करना भी बहुत जरूरी होता है। रात में खाना खाने के बाद अगर हम बिना ब्रश किए ही सो जाते हैं तो आपके दांतों पर कीटाणु हमला करना शुरू कर देते हैं। इसकी वजह से आपके खूबसूरत दांत सड़ सकते हैं इसलिए सोने से पहले आपका ब्रश करना जरूरी है।
विज्ञापन

6 of 7
- फोटो : file photo
बालों को सुलझा लें
सोने से पहले अपने बालों को जरूर सुलझा लें। इससे आपके बाल सुबह कम फंसेंगे और कम टूटेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
- फोटो : file photo
मॉइश्चराइजर 
सोने से पहले पूरे शरीर पर मॉइश्चराइजर लगाना न भूलें। इससे त्वचा की नमी बरकरार रहेगी और सुबह उठकर त्वचा खिंची-खिंची सी भी नहीं लगेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें