फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्दी का इस तरह से करेंगे इस्तेमाल तो त्वचा की रंगत निखरने के साथ ही दाग-धब्बे भी होंगे दूर

Mon, 06 Jan 2020 03:32 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : Instagram
त्वचा की रंगत निखारने के लिए हर कोई महंगे प्रोडक्ट का सहारा लेता है। हांलाकि रसोई में रखी कुछ प्राकृतिक चीजों की मदद से भी चेहरों को निखरा और सुंदर दिखाया जा सकता है। इसी में से एक है हल्दी जिसका एंटी बैक्टीरियल तत्व त्वचा की सुंदरता को निखारने में मदद करता है। तो चलिए जानें कि हल्दी की मदद से कैसे त्वचा की देखभाल की जा सकती है।

 
विज्ञापन

2 of 5
एक चम्मच शहद में एक चम्मच बेसन, दो चुटकी हल्दी, पांच से छह बूंदें जैतून का तेल मिलाकर उबटन तैयार करें। इस उबटन को चेहरे पर लगाकर छोड़ दें। करीब बीस मिनट बाद चेहरे को अच्छे से साफ कर लें। कुछ ही दिनों में चेहरा खिला हुआ नजर आने लगेगा।

 
विज्ञापन

3 of 5
हल्दी को रोजाना इस्तेमाल किया जाए तो चेहरे के दाग-धब्बे को भी खत्म किया जा सकता है। दूध में आधा चम्मच हल्दी और कुछ बूंद नींबू के रस की मिलाकर चेहरे पर लगाएं। करीब बीस मिनट बाद चेहरे को अच्छी तरह से साफ कर लें। लगातार एक महीने तक इस पैक का इस्तेमाल करने से चेहरे में फर्क खुदबखुद नजर आने लगेगा।

 

4 of 5
ककड़ी या खीरे के रस में नींबू के रस की समान मात्रा मिलाकर इसमें एक चुटकी हल्दी को मिलाएं। रोज रात को सोने से पहले चेहरे पर इस पैक को लगाकर सूखने दें। फिर चेहरे को साफ पानी से धो लें। ये पैक टोनर का काम करता है। इसके साथ ही फ्रिज में इसे स्टोर करके भी रखा जा सकता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
चेहरे की रंगत निखारने के लिए हल्दी के साथ ही आंवले को कुचलकर इसमें चंदन पाउडर मिलाकर चेहरे पर लगाएं। जब ये पैक सूख जाए तो गुनगुने पानी से धो लें। चेहरा धोने के बाद जैतून के तेल को लगाएं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें