चेहरे की सुंदरता बढ़ाने के लिए लड़के और लड़कियां दोनों ही तरह-तरह के सौंदर्य प्रसाधनों का इस्तेमाल करते हैं। इन सौंदर्य प्रसाधनों के इस्तेमाल के लिए वो कोई भी कीमत देने को भी तैयार रहते हैं। त्वचा की चमक बनी रहे इसके लिए हर कोई सारे जतन करता है। फिर वो चाहे फेशियल, ब्लीच, वैक्सिंग या फिर महंगे से महंगे उत्पाद का इस्तेमाल ही क्यों न हो। लेकिन इन सबके इस्तेमाल से चेहरे की सुंदरता बढ़ने से ज्यादा बदसूरत होने का खतरा होता है। तो चलिए जानें ऐसे ही कुछ उपाय जो चेहरे को दमकता हुआ दिखाने की बजाय चेहरे की रंगत को खराब कर देते हैं।